देश की खबरें | पुथुपल्ली उपचुनाव: यूडीएफ को जीत का भरोसा, एलडीएफ ने ‘चौंकाने वाले’ परिणाम का किया दावा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल की पुथुपल्ली विधानसभा सीट पर उपचुनाव के तहत मंगलवार को हुए मतदान के बाद सत्तारूढ़ लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (एलडीएफ) ने बुधवार को जहां अपनी जीत का भरोसा जताया वहीं विपक्षी यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) ने दावा किया कि परिणाम चौंकाने वाला होगा।

कोट्टायम(केरल), छह सितंबर केरल की पुथुपल्ली विधानसभा सीट पर उपचुनाव के तहत मंगलवार को हुए मतदान के बाद सत्तारूढ़ लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (एलडीएफ) ने बुधवार को जहां अपनी जीत का भरोसा जताया वहीं विपक्षी यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) ने दावा किया कि परिणाम चौंकाने वाला होगा।

कांग्रेस के नेतृत्व वाले गठबंधन यूडीएफ के उम्मीदवार और केरल के दिवंगत मुख्यमंत्री ओमन चांडी के बेटे चांडी ओमन ने संवाददाताओं से कहा कि वह उपचुनाव जीतेंगे। हालांकि, जीत के अंतर को लेकर उन्होंने किसी प्रकार की टिप्पणी करने से परहेज किया।

दूसरी तरफ, केरल सरकार में मंत्री वी एन वासवन ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि उपचुनाव का परिणाम यूडीएफ खेमे को चौंका देगा।

उन्होंने कहा कि मतदान संबंधी सभी आंकड़े हासिल करने के बाद वह आज शाम तक उपचुनाव को लेकर अपना सटीक अनुमान बताएंगे।

पुथुपल्ली विधानसभा उपचुनाव के लिए मतगणना आठ सितंबर को होगी।

जिला प्रशासन के अनुसार, मंगलवार को संपन्न हुए मतदान में 1.76 लाख से अधिक मतदाताओं में से 72.91 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, 1,76,417 मतदाताओं में से 1,28,624 ने मतदान किया जिसमें से 64,084 पुरुष, 64,538 महिला और दो ट्रांसजेंडर थे।

इस उपचुनाव में डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया (डीवाईएफआई) के नेता जैक सी थॉमस ने एलडीएफ के उम्मीदवार थे जबकि भारतीय जनता पार्टी ने अपने जिला अध्यक्ष जी लिजिनलाल को मैदान में उतारा था।

चांडी का इस साल 18 जुलाई को निधन हो गया था। उन्होंने पांच दशकों से अधिक समय तक कोट्टायम जिले के इस निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया था।

अभिषेक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Scorecard: एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 210 रनों का टारगेट, आयुष म्हात्रे ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Stats And Preview: अरुण जेटली स्टेडियम में मुंबई इंडियंस को हराकर अपनी विजयी रथ जारी रखना चाहेगी दिल्ली कैपिटल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Baba Saheb Ambedkar Jayanti 2026: बाबासाहेब अंबेडकर जयंती को विचारों के उत्सव के रूप में मनाएं, सीएम फडणवीस की अपील