जरुरी जानकारी | राजस्थान में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद 15 मार्च

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. राजस्थान में में रबी विपणन वर्ष 2021- 22 में समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीद 15 मार्च से शुरू की जाएगी। गेहूं की खरीद भारतीय खाद्य निगम, नाफेड, राजफैड व तिलम संघ एजेंसियों के माध्यम से की जाएगी।

जयपुर, पांच मार्च राजस्थान में में रबी विपणन वर्ष 2021- 22 में समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीद 15 मार्च से शुरू की जाएगी। गेहूं की खरीद भारतीय खाद्य निगम, नाफेड, राजफैड व तिलम संघ एजेंसियों के माध्यम से की जाएगी।

खाद्य व नागरिक आपूर्ति विभाग के शासन सचिव नवीन जैन ने बताया कि प्रदेश में किसानों की सुविधा के लिए लगभग 350 खरीद केंद्रों की स्थापना की गई है। केंद्र सरकार से प्राप्त निर्देशों की पालना में इस बार होने वाली गेहूं की खरीद के लिए ऑनलाइन सिस्टम उपलब्ध रहेगा। ऑनलाइन सिस्टम के तहत की जाने वाली खरीद के प्रथम चरण के अंतर्गत 12 मार्च से किसानों का पंजीयन शुरू हो जाएगा।

शासन सचिव ने बताया कि भारतीय खाद्य निगम के खरीद केंद्रों पर किए जाने वाली खरीद के लिए किसानों का पंजीयन ई-मित्र के माध्यम से होगा। किसानों को खरीद के लिए बैंक पासबुक की प्रति, आधार कार्ड व गिरदावरी सहित सक्षम स्तर से जारी प्रमाण पत्र आवश्यक रूप से लाना होगा

उन्होंने बताया कि राजफेड, नाफेड व तिलम संघ खरीद एजेंसियों के लिए किसान अपना पंजीयन खरीद केंद्रों के माध्यम से करवा सकेंगे। किसानों के सत्यापन के लिए जन आधार कार्ड जरूरी होगा। किसानों को पंजीयन केंद्र पर बैंक पासबुक की छायाप्रति, चैक व गिरदावरी सहित सक्षम स्तर से जारी प्रमाण पत्र देना होगा।

पृथ्वी कुंज

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Winner Prediction: चौथे टी20 मुकाबले में जीत से दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी न्यूजीलैंड, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Bihar Diwas 2026 Messages: बिहार स्थापना दिवस के इन हिंदी Slogans, WhatsApp Wishes, GIF Greetings के जरिए प्रियजनों को दें बधाई

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Pitch Report And Weather Update: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\