देश की खबरें | पंजाब में आप सरकार के मंत्री शनिवार को शपथ लेंगे: अधिकारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार के मंत्री 19 मार्च को शपथग्रहण करेंगे।

चंडीगढ़,18 मार्च पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार के मंत्री 19 मार्च को शपथग्रहण करेंगे।

अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की कैबिनेट के मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह शनिवार को सुबह 11 बजे पंजाब राजभवन में आयोजित होगा।

आप के जिन विधायकों के मंत्री बनने की संभावना जताई जा रही है उनमें हरपाल सिंह चीमा, अमन अरोड़ा, कुलतार संधवान, सरवजीत कौर मानुके, गुरमीत सिंह मीत हायर, बलजिंदर कौर, कुंवर विजय प्रताप सिंह, जीवन ज्योत कौर और डॉक्टर चरणजीत सिंह के नाम प्रमुख हैं।

पंजाब कैबिनेट में मुख्यमंत्री समेत 18 मंत्री हो सकते हैं।

सूत्रों का कहना है कि शपथ ग्रहण करने के बाद मंत्री अपना पदभार संभालेंगे और दोपहर के समय आप सरकार की पहली कैबिनेट बैठक होगी।

पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित गत बुधवार को मान को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई थी।

इस बार के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को 117 सदस्यीय विधानसभा में कुल 92 सीटें हासिल हुईं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Fact Check: गिरीश महाजन पर बरसने वाली महिला 'बिग बॉस' फेम पूजा मिश्रा नहीं हैं; जानें मुंबई ट्रैफिक जाम के वायरल वीडियो का सच

Uttar Pradesh: बदायूं में शादी समारोह में आवारा कुत्ते का आतंक, विदाई के दौरान 60 से ज्यादा लोगों को काटा, मची भगदड़

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में बल्लेबाजों का दिखेगा जलवा या गेंदबाज करेंगे कमाल, यहां जानें पिच और मौसम का हाल

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त