देश की खबरें | पंजाब: युवक ने लड़की की गोली मारकर हत्या की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब के अजनाला गांव में एक युवक ने एक लड़की की गोली मारकर कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अमृतसर, 30 अगस्त पंजाब के अजनाला गांव में एक युवक ने एक लड़की की गोली मारकर कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान दलबीर सिंह के रूप में हुई है, जिसने बुधवार शाम को खुद को भी गोली मार ली। उसे आनन-फानन में अमृतसर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के मुताबिक, उन्होंने हथियार को जब्त कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि तीन व्यक्ति मंगलवार शाम को 15 वर्षीय लड़की की चाची के घर में जबरन घुस गए और उसके बारे में पूछने लगे।

पुलिस ने बताया कि घर के अंदर मौजूद नाबालिग जब बाहर आई तो उसकी दलबीर सिंह से बहस हो गई और सिंह लड़की को गोली मारकर मौके से फरार हो गया।

पीड़िता को तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के मुताबिक, दलबीर सिंह के दो साथियों में से एक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस के अनुसार आरोपी पिछले कई महीनों से पीड़िता को परेशान कर रहा था और उस पर शादी करने के लिए दबाव बना रहा था। पीड़िता के माता-पिता ने उसे उसकी मौसी के घर भेज दिया था।

पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और शस्त्र अधिनियम की प्रासंगिक धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है जबकि तीसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 59वें मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स को हराकर सम्मान के साथ सीजन खत्म करना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Score Update: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Toss And Scorecard: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान जसप्रीत बुमराह ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट