खेल की खबरें | कर्नाटक पर एकतरफा जीत से पंजाब सेमीफाइनल में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. सिद्धार्थ कौल की अगुवाई में गेंदबाजों के उत्कृष्ट प्रदर्शन तथा बेहतरीन फार्म में चल रहे प्रभसिमरन सिंह की धमाकेदार पारी के दम पर पंजाब ने मंगलवार को कर्नाटक को 44 गेंद शेष रहते हुए नौ विकेट से करारी शिकस्त देकर सैयद मुश्ताक अली ट्राफी टी20 टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

अहमदाबाद, 26 जनवरी सिद्धार्थ कौल की अगुवाई में गेंदबाजों के उत्कृष्ट प्रदर्शन तथा बेहतरीन फार्म में चल रहे प्रभसिमरन सिंह की धमाकेदार पारी के दम पर पंजाब ने मंगलवार को कर्नाटक को 44 गेंद शेष रहते हुए नौ विकेट से करारी शिकस्त देकर सैयद मुश्ताक अली ट्राफी टी20 टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

सरदार पटेल स्टेडियम मोटेरा के नवीनीकरण के बाद यह इस मैदान पर खेला गया पहला प्रतिस्पर्धी मैच था जिसमें शुरू से लेकर आखिर तक पंजाब ही छाया रहा। पंजाब ने टास जीतकर कर्नाटक को पहले बल्लेबाजी के लिये आमंत्रित किया और उसकी पूरी टीम को 17.2 ओवर में 87 रन पर ढेर कर दिया। पंजाब ने 12.4 ओवर में एक विकेट पर 89 रन बनाकर जीत दर्ज की।

ग्रुप ए में अपने सभी मैच जीतने वाले पंजाब ने छोटे लक्ष्य के सामने पहले ओवर में ही अभिषेक शर्मा (चार) का विकेट गंवा दिया लेकिन इसके बाद सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन (37 गेंदों पर नाबाद 49) और कप्तान मनदीप सिंह (33 गेंदों पर नाबाद 35) ने कर्नाटक के गेंदबाजों को कोई मौका नहीं दिया।

प्रभसिमरन ने दो चौके और तीन छक्के तथा मनदीप ने चार चौके और एक छक्का लगाया। इन दोनों ने दूसरे विकेट के लिये 85 रन की अटूट साझेदारी की।

इससे पहले पंजाब के गेंदबाजों की तूती बोली। अनुभवी सिद्धार्थ कौल ने चार ओवर में 15 रन देकर तीन विकेट लिये। उनके अलावा संदीप शर्मा, अर्शदीप सिंह और रमनदीप सिंह ने दो-दो विकेट हासिल किये।

कर्नाटक के केवल चार बल्लेबाज दोहरे अंक में पहुंचे जिनमें अनिरूद्ध जोशी ने सर्वाधिक 27 रन बनाये। उनके अलावा श्रेयस गोपाल (13), कप्तान करुण नायर (12) और देवदत्त पडिक्कल (11) ही दोहरे अंक तक पहुंच पाये थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\