Punjab: होशियारपुर जिले में दुर्घटना में स्कूल के तीन छात्रों की मौत, एक घायल

होशियारपुर जिले से करीब 40 किलोमीटर दूर दसूया इलाके में सोमवार को एक ट्रक की चपेट में आने से तीन स्कूली छात्रों की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया.

प्रतीकात्मक तस्वीर ( Photo Credit: Pixabay )

होशियारपुर (पंजाब), 22 अगस्त : होशियारपुर जिले से करीब 40 किलोमीटर दूर दसूया इलाके में सोमवार को एक ट्रक की चपेट में आने से तीन स्कूली छात्रों की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि ट्रक चालक को पकड़ लिया गया है. उसकी पहचान जसपाल सिंह के रूप में हुई है और उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है.

पुलिस ने बताया कि दो छात्र मोटरसाइकिल पर सवार थे, जबकि दो अन्य छात्र पैदल जा रहे थे. पुलिस ने बताया कि घायल छात्र को जालंधर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यह भी पढ़ें : कांग्रेसजनों की भावनाओं को समझते हुए अध्यक्ष पद स्वीकार करें राहुल : गहलोत

थाना प्रभारी निरीक्षक बिक्रमजीत सिंह ने बताया कि सभी छात्र दसूया के एक स्कूल में पढ़ते थे. उन्होंने बताया कि दुर्घटना एक गुरुद्वारे के सामने एक फ्लाईओवर पर हुई. सिंह ने बताया कि मृतक छात्र बाहरवीं और नौवीं कक्षा में पढ़ते थे.

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से रौंदा, श्रेयस अय्यर ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Scorecard: मुल्लांपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 220 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Live Score Update: महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट