जरुरी जानकारी | पंजाब फसल विविधीकरण अपनाने को तैयारः मान
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार को कहा कि राज्य फसलों के विविधीकरण को अपनाने के लिए पूरी तरह तैयार है लेकिन केंद्र को इन फसलों की लाभकारी कीमत देने के लिए एक सुनिश्चित व्यवस्था करनी होगी।
लुधियाना, 23 सितंबर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार को कहा कि राज्य फसलों के विविधीकरण को अपनाने के लिए पूरी तरह तैयार है लेकिन केंद्र को इन फसलों की लाभकारी कीमत देने के लिए एक सुनिश्चित व्यवस्था करनी होगी।
मान ने यहां किसान मेला और पशुपालन मेला का उद्घाटन करने के बाद एक सभा को संबोधित करते हुए कहा, "केंद्र सरकार को यह सुनिश्चत करना होगा कि पंजाब के किसान कम पानी के इस्तेमाल वाली फसलों को अपनाने के लिए आगे आएं।"
उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में पराली जलाने पर लगाम लगाने के बारे में एक महत्वपूर्ण निर्णय किया जाएगा।
मान ने कहा कि धान की खेती के बजाय पंजाब के किसान सूर्यमुखी, मक्का और दालों की बुवाई के लिए तैयार हैं लेकिन उन्हें इन फसलों की उपज की वाजिब एवं निर्धारित कीमत मिलनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि ऐसा होने से पंजाब में भूमिगत जलस्तर में आ रही गिरावट को थामने में मदद मिलेगी और खेती को भी अधिक मुनाफे का काम बनाया जा सकेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब में जल संकट को दूर करने के लिए ऐसा करना वक्त की जरूरत है।
प्रेम
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)