देश की खबरें | पंजाब: भगवान वाल्मीकि की तस्वीर को 'विकृत' करने पर विरोध प्रदर्शन, एक व्यक्ति गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. वाल्मीकि समुदाय के सदस्यों ने सोमवार को यहां भगवान वाल्मीकि के चित्र को कथित रूप से विकृत किये जाने के विरोध में प्रदर्शन किया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

फगवाड़ा, 16 सितंबर वाल्मीकि समुदाय के सदस्यों ने सोमवार को यहां भगवान वाल्मीकि के चित्र को कथित रूप से विकृत किये जाने के विरोध में प्रदर्शन किया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने का मामला दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार यह चित्र वाल्मीकि जयंती से पहले लगाए गए पोस्टर पर था।

इस घटना के बाद वाल्मीकि समुदाय के लोगों ने प्रदर्शन किया।

पुलिस अधीक्षक रूपिंदर कौर भट्टी ने घटना में शामिल लोगों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया जिसके बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ।

बाद में पुलिस ने बताया कि उसने धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप में राज कुमार नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now