देश की खबरें | पंजाब पुलिस ने हेरोइन बरामदगी मामले में मादक पदार्थ के वांछित तस्कर को गिरफ्तार किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हेरोइन बरामदगी मामले में वांछित एक मादक पदार्थों के तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। पंजाब पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
चंडीगढ़, 17 अगस्त हेरोइन बरामदगी मामले में वांछित एक मादक पदार्थों के तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। पंजाब पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने बताया कि तस्कर की पहचान गुलाब सिंह के रूप में हुई है।
यह गिरफ्तारी पंजाब पुलिस के विशेष अभियान प्रकोष्ठ (फाजिल्का) द्वारा दो अलग-अलग सीमा पार मादक पदार्थ तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ करने के लगभग एक वर्ष बाद हुई। इसमें चार तस्करों को गिरफ्तार किया गया था और कुल 77.8 किलोग्राम हेरोइन तथा तीन पिस्तौल जब्त की गई थीं।
यह खेप नदी मार्ग से भेजी गई। इस संबंध में दो अलग-अलग मामले दर्ज किए गए।
यादव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों ने 36 किलोग्राम प्रतिबंधित पदार्थ पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी तथा पाकिस्तान स्थित तस्करों के साथ संपर्क बनाए रखा।
उन्होंने कहा, "उसकी (गुलाब सिंह की) गिरफ्तारी से तस्करी का पूरा जाल ध्वस्त हो जाएगा और भविष्य में तस्करी पर रोक लगेगी।"
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (फरीदकोट) प्रज्ञा जैन ने बताया कि सावधानीपूर्वक तकनीकी और खुफिया जानकारी पर आधारित अभियान के बाद सिंह को रूपियांवाली गांव के बस पड़ाव से गिरफ्तार किया गया।
उन्होंने कहा कि सिंह के खिलाफ फरीदकोट तथा अन्य जिलों में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)