चंडीगढ़, 26 मई पंजाब पुलिस ने फाजिल्का जिले में मादक पदार्थ की तस्करी के अंतरराष्ट्रीय ‘मॉड्यूल’ का भंडाफोड़ करते हए सात लोगों को गिरफ्तार किया है और 5.47 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है। राज्य के शीर्ष अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।
पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने कहा कि गिरफ्तार आरोपी पाकिस्तान स्थित तस्कर के संपर्क में थे।
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के साथ संयुक्त अभियान के दौरान पुलिस ने 1.70 लाख रुपये नकद और 40 कारतूस भी बरामद किए।
यादव ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “सीमा पार मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल गिरोह के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए फाजिल्का पुलिस और बीएसएफ ने एक संयुक्त अभियान में मादक पदार्थ की तस्करी के एक अंतरराष्ट्रीय ‘मॉड्यूल’ का भंडाफोड़ किया है और 5.47 किलोग्राम शुद्ध श्रेणी की हेरोइन, मादक पदार्थों के जरिये अर्जित 1.70 लाख रुपये, 40 कारतूस और अन्य चीजें जब्त करने के साथ सात तस्करों को गिरफ्तार किया है।''
उन्होंने कहा, "प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी पाकिस्तान स्थित तस्कर के संपर्क में थे।"
वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि स्वापक औषधि एवं मनः प्रभावी पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY