देश की खबरें | पंजाब: फगवाड़ा में खेत में अज्ञात वस्तु गिरने से हुआ गड्ढा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. फगवाड़ा जिले के खलयान और साहनी गांवों के बीच शनिवार को तड़के एक खेत में अज्ञात वस्तु गिरी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

फगवाड़ा, 10 मई फगवाड़ा जिले के खलयान और साहनी गांवों के बीच शनिवार को तड़के एक खेत में अज्ञात वस्तु गिरी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

स्थानीय लोगों ने बताया कि खलयान गांव में मेजर सिंह के खेतों से आधी रात को दो बजकर 40 मिनट पर विस्फोट जैसी आवाज सुनाई दी थी।

अधिकारियों ने बताया कि अज्ञात वस्तु के टकराने से खेत में करीब सात से आठ फुट गहरा और 12 से 14 फुट चौड़ा गड्ढा हो गया।

अज्ञात वस्तु के कुछ हिस्से खेत में बिखरे पड़े मिले।

स्थानीय लोगों ने बताया कि प्रक्षेपास्त्र गिरने के बाद गेहूं के भूसे में भी आग लग गई, जिसे दमकलकर्मियों ने बुझा दिया।

इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

अतिरिक्त उपायुक्त अक्षिता गुप्ता ने बताया कि शनिवार को फगवाड़ा शहर में मेडिकल स्टोर को छोड़कर सभी बाजार बंद रखने के लिए परामर्श जारी किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि जिले के बाकी हिस्सों में मॉल और ऊंची व्यावसायिक इमारतें भी बंद रहेंगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match M Chinnaswamy Pitch Report: चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाज मचाएंगे कोहराम या लखनऊ सुपर जायंट्स के गेंदबाजों का होगा बोलबाला; मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट

RCB vs LSG Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Akshay Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 100 साल बाद बन रहे 5 राजयोग, जानें चंद्र गोचर, पूजा का शुभ मुहूर्त और सोना खरीदने का सही समय

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Bengaluru Weather Update: चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जाने वाले मुकाबले में मौसम रहेगा साफ, फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त; मैच से पहले जानें मौसम का हाल