देश की खबरें | पंजाब: मांडविया ने पीजीआईएमईआर के संगरूर केंद्र का दौरा किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने स्नात्तकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (पीजीआईएमईआर), चंडीगढ़ के पंजाब स्थित संगरूर केंद्र का रविवार को दौरा किया और विभिन्न उपचार सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।
चंडीगढ़, 21 अगस्त केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने स्नात्तकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (पीजीआईएमईआर), चंडीगढ़ के पंजाब स्थित संगरूर केंद्र का रविवार को दौरा किया और विभिन्न उपचार सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।
मांडविया ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘मोदी सरकार लोगों की बेहतर सेवा करने के लिए संस्थान में स्वास्थ्य सेवा और अनुसंधान सुविधाओं को और मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है।’’
स्वास्थ्य मंत्री को उद्धृत करते हुए पीजीआईएमईआर ने यहां एक बयान में कहा कि यह केंद्र जनवरी 2023 तक पूरी तरह से काम करना शुरू कर देगा।
मंत्री ने कहा, ‘‘चिकित्सा उपकरणों की खरीद समेत जिस गति से कार्य निष्पादित किया जा रहा है, इससे यह केंद्र जनवरी 2023 तक पूरी तरह काम करना शुरू कर देगा। साथ ही, इससे न केवल स्थानीय आबादी को, बल्कि दूर दराज के लोगों को भी एक बड़ी राहत मिलेगी।’’
मंत्री ने कोविड संकट के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों के कार्यों की भी सराहना की।
उन्होंने यह भी कहा कि संगरुर केंद्र में एक जन औषधि केंद्र भी खोला जाएगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)