देश की खबरें | पंजाब: शिअद नेता मजीठिया की न्यायिक हिरासत दो अगस्त तक बढ़ी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब के मोहाली जिले की एक अदालत ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में गिरफ्तार शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया की शनिवार को न्यायिक हिरासत दो अगस्त तक बढ़ा दी।

चंडीगढ़, 19 जुलाई पंजाब के मोहाली जिले की एक अदालत ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में गिरफ्तार शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया की शनिवार को न्यायिक हिरासत दो अगस्त तक बढ़ा दी।

मजीठिया को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मोहाली की अदालत में पेश किया गया था।

शिअद नेता को इससे पहले छह जुलाई को न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। अदालत में सुनवाई के बाद सरकारी वकील फेरी सोफत ने मीडिया से कहा कि मजीठिया की न्यायिक हिरासत बढ़ाने की अर्जी स्वीकार कर ली गयी।

उन्होंने बताया कि मजीठिया की न्यायिक हिरासत दो अगस्त तक बढ़ा दी गई है।

शिअद नेता को मोहाली की अदालत में पेशी के लिए पटियाला की नई नाभा जेल से लाया गया था।

सुनवाई से पहले मोहाली स्थित जिला अदालत परिसर के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था।

पंजाब सतर्कता ब्यूरो ने इससे पहले 25 जून को मजीठिया को आय से अधिक संपत्ति के मामले में गिरफ्तार किया था।

सतर्कता ब्यूरो ने मजीठिया के खिलाफ दर्ज की गई नई प्राथमिकी में दावा किया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मादक पदार्थों की बिक्री से हुई 540 करोड़ रुपये से अधिक की आय का कई तरीकों से शोधन किया गया और इसमें मजीठिया ने कथित तौर पर मदद की थी।

पंजाब पुलिस के एक विशेष जांच दल ने 2021 में मादक पदार्थों से जुड़े एक मामले की जांच के परिणामस्वरूप मजीठिया के खिलाफ यह प्राथमिकी दर्ज की थी।

मजीठिया के खिलाफ 2021 में स्वापक औषधि एवं मन: प्रभावी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था।

मजीठिया ने पटियाला जेल में पांच महीने से ज्यादा समय बिताया और अगस्त 2022 में पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय द्वारा जमानत दिए जाने के बाद वह जेल से बाहर आए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू