देश की खबरें | पंजाब सर्वाधिक कर्जदार राज्य, उधार लेना सही रास्ता नहीं : सिद्धू

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने सोमवार को पंजाब को देश का सबसे अधिक कर्जदार राज्य बताया और कहा कि कर से अर्जित धन का इस्तेमाल कर्ज चुकाने में नहीं किया जाना चाहिए, बल्कि यह विकास के रूप में लोगों के पास वापस जाना चाहिए।

चंडीगढ़, 15 नवंबर कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने सोमवार को पंजाब को देश का सबसे अधिक कर्जदार राज्य बताया और कहा कि कर से अर्जित धन का इस्तेमाल कर्ज चुकाने में नहीं किया जाना चाहिए, बल्कि यह विकास के रूप में लोगों के पास वापस जाना चाहिए।

कांग्रेस के पंजाब प्रमुख ने कहा कि उधार लेना सही रास्ता नहीं है और राज्य के खर्च का आधा हिस्सा महंगे कर्ज से भरा है।

सिद्धू ने सिलसिलेवार ट्वीट में कहा, ‘‘उधार लेना सही रास्ता नहीं है। कर का पैसा कर्ज चुकाने के लिए नहीं, बल्कि विकास के रूप में लोगों के पास जाना चाहिए। समाधान-उन्मुख मॉडल राज्य के संसाधनों की चोरी को रोकना, सरकारी खजाने को भरना और आय सृजन के माध्यम से कल्याणकारी राज्य बनाना है।’’

पूर्व क्रिकेटर ने कहा, "आज पंजाब भारत का सबसे अधिक कर्जदार राज्य है। राज्य के सकल घरेलू उत्पाद का 50 फीसदी कर्ज है। हमारे खर्च का आधा हिस्सा महंगे कर्ज से भरा है।"

उन्होंने एक ट्वीट में कहा, ‘‘आइए, उन वास्तविक मुद्दों से न हटें, जिनका हर पंजाबी और पार्टी कार्यकर्ता समाधान चाहता है।’’ सिद्धू ने कहा कि वित्तीय जवाबदेही और पारदर्शिता पंजाब मॉडल के स्तंभ हैं।

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘जवाबदेही हर योजना की घोषणा के दौरान कोष के स्रोतों के खुलासे की मांग करती है, कि यह आय से आ रहा है या फिर और कर्ज लेकर। पारदर्शिता के लिए जरूरी है कि राज्य की वित्तीय स्थिति की जानकारी हर महीने सार्वजनिक की जाए।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Live Score Update: गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जा रहा है तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs GT, IPL 2026 4th Match Mullanpur Weather Update: पंजाब किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेले जाने वाले चौथे मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुल्लांपुर के मौसम का हाल

पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सुरक्षित: नागरिक उड्डयन मंत्री बोले—देश के पास 60 दिनों का हवाई ईंधन रिजर्व, आपूर्ति में बाधा की आशंका नहीं

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Live Toss And Scorecard: बारसापारा स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड