पंजाब: गुरदासपुर प्रशासन ने शिक्षकों को शराब की भट्ठियों पर तैनात करने का आदेश वापस लिया

जिला प्रशासन ने शराब की आपूर्ति की निगरानी करने के लिये शिक्षकों को वहां तैनात करने का आदेश जारी किया था।

जमात

चंडीगढ़, 21 मई पंजाब में गुरदासपुर जिला प्रशासन ने शराब की भट्ठियों पर सरकारी स्कूल के 24 शिक्षकों को तैनात करने का अपना आदेश विपक्षी पार्टियों और शिक्षक संघों की आलोचना के बाद बृहस्पतिवार को वापस ले लिया।

जिला प्रशासन ने शराब की आपूर्ति की निगरानी करने के लिये शिक्षकों को वहां तैनात करने का आदेश जारी किया था।

जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) हरदीप सिंह ने बताया कि बुधवार को जारी किया गया आदेश वापस ले लिया गया है।

उल्लेखनीय है कि 20 मई के आदेश में शिक्षकों को चार भट्ठियों से शराब की आपूर्ति का ब्योरा उपलब्ध कराने को कहा गया था।

विपक्षी दल शिरोमणि अकाली दल और आम आदमी पार्टी ने जिला प्रशासन के इस कदम को बहुत ही शर्मनाक करार दिया।

डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट (पंजाब) के प्रमुख दविंदर सिंह पूनिया ने भी इस आदेश की आलोचना की थी।

आप विधायक अमन अरोड़ा ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘बहुत ही शर्मनाक !! नाका, मंडी के बाद शिक्षकों को शराब की आपूर्ति की निगरानी के लिये भट्ठियों पर तैनात किये जाने से कैप्टन अमरिंदर सिंह सरकार की राष्ट्र निर्माताओं (शिक्षकों) के प्रति प्रतिगामी मानसिकता प्रदर्शित होती है। ’’

शिअद नेता एवं पूर्व शिक्षा मंत्री दलजीत सिंह चीमा ने भी इस आदेश को लेकर राज्य सरकार की आलोचना करते हुए कहा, ‘‘इस आदेश से अधिक शर्मनाक और कुछ नहीं हो सकता...। ’’

उल्लेखनीय है कि 16 मई को मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने पुलिस विभाग को निर्देश दिया था कि वह शराब की तस्करी और शराब की अवैध भट्ठियों के खिलाफ कार्रवाई करे, ताकि सरकारी खजाने को होने वाली राजस्व की हानि को रोका जा सके।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\