देश की खबरें | पंजाब सरकार मादक पदार्थ के खतरे से निपटने के लिए 4,000 खेल मैदान विकसित करेगी: मुख्यमंत्री मान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को घोषणा की कि राज्य के गांवों में युवाओं को मादक पदार्थ से दूर रखने और उनकी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में मोड़ने के लिए राज्यभर के गांवों में आधुनिक खेल मैदान विकसित किए जाएंगे।

चंडीगढ़, 13 जुलाई पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को घोषणा की कि राज्य के गांवों में युवाओं को मादक पदार्थ से दूर रखने और उनकी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में मोड़ने के लिए राज्यभर के गांवों में आधुनिक खेल मैदान विकसित किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने एक प्रेस वार्ता में कहा, ‘‘हमने इन मैदानों को विकसित करने का निर्णय लिया है। पहले चरण में 4,000 मैदान बनाए जाएंगे, जिनमें से 3,083 मैदानों पर काम जल्द शुरू होने जा रहा है।’’

उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले खिलाड़ी भी युवाओं को प्रशिक्षण देने के लिए इस अभियान में शामिल किए जाएंगे ताकि राज्य में खेल संस्कृति को बढ़ावा मिल सके।

मान ने कहा कि पंजाब के करीब 13,000 गांव हैं और इनमें से प्रत्येक में गुणवत्तापूर्ण खेल मैदान विकसित करने की योजना है।

उन्होंने कहा, ‘‘जब बच्चे खेलों में हिस्सा लेते हैं, तो वे बुरी आदतों से दूर रहते हैं और उनकी ऊर्जा सकारात्मक रूप से इस्तेमाल होती है।’’

पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ पहले की राज्य सरकारों के दौरान युवाओं को न तो मैदान मिले है, न किताबें मिलीं। जैसा कि कहा जाता है, खाली दिमाग शैतान का घर होता है। इसी कारण कई युवा बुरी आदतों के शिकार हो गए और पंजाब नशे की दलदल में फंसता चला गया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘एक पंजाबी और खेल प्रेमी होने के नाते, हमारा उद्देश्य राज्य के युवाओं को नशे के खतरे से बाहर निकालना है। इसके लिए उन्हें विकल्प देने होंगे ताकि वे फिर से उस रास्ते पर ना लौटें।’’

मुख्यमंत्री मान ने कहा कि खेल सबसे अच्छा विकल्प है और उचित समर्थन और अवसर मिलने पर पंजाब के युवा कई खेलों में देश और दुनिया में नाम कमा सकते हैं।

उन्होंने कहा कि सुविधाओं की कमी के बावजूद पंजाब से शुभमन गिल और हरभजन सिंह जैसे खिलाड़ी निकले हैं। इसके अलावा राष्ट्रीय हॉकी टीम में भी पंजाब के कई खिलाड़ी शामिल हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘पंजाब के युवा हॉकी, क्रिकेट और कबड्डी समेत अन्य खेलों में उत्कृष्टता प्राप्त कर सकते हैं, बशर्ते उन्हें सही माहौल और सहयोग मिले।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी