जरुरी जानकारी | पंजाब सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमतें घटायी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. केंद्र सरकार द्वारा ईंधन पर उत्पाद शुल्क में कटौती करने के कुछ दिनों बाद पंजाब में कांग्रेस की अगुवाई वाली सरकार ने राज्य में पेट्रोल और डीजल पर मूल्य वर्धित कर (वैट) कम कर दिया है जिससे इनकी कीमतों में क्रमश: 10 रुपये प्रति लीटर और पांच रुपये प्रति लीटर तक की कमी होगी।

चंडीगढ़, सात नवंबर केंद्र सरकार द्वारा ईंधन पर उत्पाद शुल्क में कटौती करने के कुछ दिनों बाद पंजाब में कांग्रेस की अगुवाई वाली सरकार ने राज्य में पेट्रोल और डीजल पर मूल्य वर्धित कर (वैट) कम कर दिया है जिससे इनकी कीमतों में क्रमश: 10 रुपये प्रति लीटर और पांच रुपये प्रति लीटर तक की कमी होगी।

पेट्रोल और डीजल की नयी दरें आधी रात से लागू होंगी। पंजाब में अभी पेट्रोल 106.20 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.83 रुपये प्रति लीटर है।

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में ईंधन पर वैट घटाने का फैसला किया गया।

चन्नी ने कहा, ‘‘हम आधी रात से पेट्रोल की कीमत में 10 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत में पांच रुपये प्रति लीटर तक की कमी कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग इसे दीपावली का उपहार मान सकते है। हम इस तरह के उपहार भविष्य में भी देते रहेंगे। उन्होंने दावा किया कि इस कटौती के बाद पंजाब में पेट्रोल का दाम 20 साल में पहली बार उत्तर भारत राज्यों में सबसे कम होगा।

उल्लेखनीय है कि पंजाब मई अगले वर्ष विधानसभा चुनाव होने हैं। शिरोमणि अकाली दल, भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए राज्य सरकार से ईंधन पर कर कम करने की मांग कर रहे थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\