देश की खबरें | पंजाब सरकार ने 12 वीं कक्षा के छात्रों के बीच मुफ्त स्मार्टफोन बांटे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब की कांग्रेस सरकार ने चुनाव घोषणा पत्र में किये गये वादे को पूरा करते हुये बुधवार को बहुप्र​तीक्षित स्मार्टफोन योजना की शुरूआत की और सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले 12 वीं कक्षा के कुछ छात्रों के बीच मोबाइल सेट वितरित किये ।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चंडीगढ़, 12 अगस्त पंजाब की कांग्रेस सरकार ने चुनाव घोषणा पत्र में किये गये वादे को पूरा करते हुये बुधवार को बहुप्र​तीक्षित स्मार्टफोन योजना की शुरूआत की और सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले 12 वीं कक्षा के कुछ छात्रों के बीच मोबाइल सेट वितरित किये ।

इस योजना की शुरूआत पंजाब में कांग्रेस की सरकार बनने के तीन साल से अधिक समय बीत जाने के बाद हुयी है। पंजाब में 2017 में हुये विधानसभा चुनाव के दौरान प्रदेश के युवाओं को स्मार्टफोन देना, एक मुख्य चुनावी वादा था ।

यह भी पढ़े | Sewer Infection: सीवर से संक्रमण का है कितना है खतरा, जानें स्वास्थ्‍य विशेषज्ञों से.

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने यहां वीडियो कांफ्रेंस के जरिये 'पंजाब स्मार्ट कनेक्ट योजना' की शुरूआत की ।

उन्होंने सांकेतिक तौर पर 12 वीं कक्षा के छह छात्रों को स्मार्टफोन दिया । इसके बाद पूरे प्रदेश में 26 स्थानों पर विभिन्न मंत्रियों, विधायकों एवं अन्य ने स्मार्ट फोन का वितरण किया ।

यह भी पढ़े | कोरोना के धरावी में 9 नए मरीज पाए गए: 12 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

इस योजना की शुरूआत होने के बाद विभिन्न जिलों में प्रत्येक मंत्रियों ने विभिन्न स्थानों पर व्यक्तिगत रूप से छात्रों के बीच 20 से ज्यादा फोन वितरित किये ।

इस योजना के तहत पहले चरण में सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले 12 वीं कक्षा के 1,74,015 छात्र लाभान्वित होंगे । योजना का पहला चरण इस साल नवंबर तक पूरा होगा ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\