खेल की खबरें | पंजाब एफसी ने भारतीय अंडर-17 टीम के पूर्व कप्तान कियाम सहित पांच खिलाड़ियों से अनुबंध किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबॉल टीम पंजाब एफसी ने अंडर-17 विश्व कप 2017 में भारत की अगुआई करने वाले अमरजीत सिंह कियाम सहित पांच खिलाड़ियों के साथ अनुबंध किया है।

मोहाली, 24 जुलाई इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबॉल टीम पंजाब एफसी ने अंडर-17 विश्व कप 2017 में भारत की अगुआई करने वाले अमरजीत सिंह कियाम सहित पांच खिलाड़ियों के साथ अनुबंध किया है।

आईएसएल में जगह बनाने वाली पहली आईलीग टीम पंजाब एफसी ने फारवर्ड रंजीत सिंह पंडारे, मिडफील्डर रिकी शाबोंग और डिफेंडर निखिल प्रभु और तेज कृष्णा के साथ भी अनुबंध की घोषणा की।

कियाम एफसी गोवा से उधार पर पंजाब एफसी से जुड़ेंगे।

मेघालय के मिडफील्डर शाबोंग इंडियन एरोज और मोहन बागान के लिए खेल चुके हैं। वह 2022-23 सत्र में आईएसएल खिताब जीतने वाली मोहन बागान की टीम का हिस्सा थे।

रंजीत ने पिछले आईलीग सत्र में मुंबई केंक्रे एफसी के लिए तीन गोल दागे। वह अगले दो सत्र पंजाब एफसी के लिए खेलेंगे।

पिछले सत्र में ओडिशा एफसी के साथ आईएसएल पदार्पण करने के बाद प्रभु पंजाब एफसी से जुड़ेंगे। वह आईएसएल के पिछले सत्र के दूसरे हाफ में एफसी गोवा के लिए भी खेले।

तेज केरल ब्लास्टर्स के रिजर्व खिलाड़ियों का हिस्सा रह चुके हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Preview: आज पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Hathras Shocker: हाथरस में अजीबो-गरीब मामला, सुहागरात पर दुल्हन ने पति पर किया चाकू से हमला, फिर पूरे परिवार को बेहोश कर जेवर ले उड़ी, केस दर्ज; VIDEO

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Live Streaming In India: पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच आज खेला जाएगा सुपर-8 का अहम मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

VIDEO: हिम्मत की मिसाल, पहले मोची का काम, अब व्हीलचेयर पर ज़ोमैटो डिलीवरी कर युवक चला रहा है आजीविका; लोगों ने किया जज़्बे को सलाम

\