देश की खबरें | पंजाब के आबकारी विभाग ने 17,000 किलोग्राम ‘लाहन’, 320 लीटर अवैध शराब बरामद की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब के आबकारी विभाग ने होशियारपुर जिले के दसुआ इलाके में पिछले दो दिनों में की गई छापेमारी के दौरान अवैध शराब के निर्माण में इस्तेमाल होने वाला 17,000 किलोग्राम ‘लाहन’ बरामद किया है। शुक्रवार को यहां जारी एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई है।

चंडीगढ़, नौ जून पंजाब के आबकारी विभाग ने होशियारपुर जिले के दसुआ इलाके में पिछले दो दिनों में की गई छापेमारी के दौरान अवैध शराब के निर्माण में इस्तेमाल होने वाला 17,000 किलोग्राम ‘लाहन’ बरामद किया है। शुक्रवार को यहां जारी एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई है।

बयान के मुताबिक, आबकारी विभाग ने 320 लीटर अवैध शराब और अवैध शराब के आसवन (डिस्टिलेशन) में इस्तेमाल होने वाला उपकरण भी जब्त किया है।

बयान में एक आधिकारिक प्रवक्ता के हवाले से कहा गया है कि दसुआ में ब्यास नदी के तट पर अवैध शराब के आसवन की जांच के लिए आबकारी विभाग की प्रवर्तन टीम, आबकारी अधिकारियों और पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया था।

प्रवक्ता ने बताया कि ‘लाहन’ की पहचान करने के लिए विशेष रूप से प्रशिक्षित खोजी कुत्तों के एक दल को भी इस अभियान में शामिल किया गया था।

उन्होंने कहा कि एक अच्छी तरह से समन्वित अभियान के तहत टीम ने लगभग सात किलोमीटर की दूरी पैदल और नावों के जरिये तय की तथा तेरकियाना, केथाना, बदायियां, धनोआ, सैदपुर और भीखोवाल गांव में बड़े पैमाने पर तलाशी ली।

प्रवक्ता के अनुसार, “तलाशी अभियान के दौरान पता चला कि शराब तस्करों ने ‘लाहन’ के अवैध आसवन के लिए भट्टी बनाने के वास्ते गहरे गड्ढे खोद रखे थे, जिन्हें खोजना आसान नहीं था।”

उन्होंने कहा, “तीन कुत्तों वाले खोजी श्वान दल ने ‘लाहन’ की गंध सूंघकर भट्टियों की पहचान की और फिर वहां गड्ढों की खुदाई करके अवैध शराब बरामद की गई।”

इस बीच, पंजाब के वित्त एवं आबकारी और कराधान मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि अवैध शराब की बिक्री पर लगाम लगाने के लिए बड़े क्षेत्र में जांच एवं तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि अवैध शराब के कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Donald Trump: व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर में फायरिंग, ट्रंप ने जान बचाने वाले सीक्रेट सर्विस एजेंट्स की बहादुरी को सराहा, तारीफ़ में कही ये बात; VIDEO

Washington Firing: वॉशिंगटन में व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान अंधाधुंध फायरिंग, Donald Trump को सीक्रेट सर्विस ने सुरक्षित बाहर निकाला, बाल-बाल बचे; VIDEO

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड