देश की खबरें | पंजाब: सोसाइटी में 4.24 करोड़ रुपये का गबन, सात के खिलाफ मामला दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब सतर्कता ब्यूरो ने सोमवार को कहा कि उसने यहां काजला गांव में बहुउद्देश्यीय सहकारी समिति में एक घोटाले का पता लगाया है।

नवांशहर, पांच सितंबर पंजाब सतर्कता ब्यूरो ने सोमवार को कहा कि उसने यहां काजला गांव में बहुउद्देश्यीय सहकारी समिति में एक घोटाले का पता लगाया है।

ब्यूरो के मुताबिक, सोसाइटी के 4.24 करोड़ रुपये गबन करने के आरोप में सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

सतर्कता ब्यूरो के एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि जांच के दौरान पता चला है कि सोसाइटी के सचिव प्रेम सिंह, सचिव (निलंबित) भूपिंदर सिंह, पूर्व अध्यक्ष जसविंदर सिंह, उपाध्यक्ष हरवेल सिंह और पूर्व सदस्य हरजीत सिंह, बलकार सिंह और रामपाल ने कथित तौर पर धोखाधड़ी की है।

प्रवक्ता ने कहा कि काजला बहुउद्देश्यीय सहकारी समिति के 1,220 खाता सदस्य हैं और इसके पास दो ट्रैक्टर हैं, इसके अलावा भूमि पर खेती के लिए कृषि मशीनरी भी है।

उन्होंने बताया कि 2012-13 से 2017-18 की अवधि के अभिलेखों की जांच के दौरान, 4,24,02,561 रुपये की राशि का गबन पाया गया।

आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धाराओं और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 248 रनों का टारगेट, फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी राजस्थान रॉयल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू