देश की खबरें | पंजाब: संगरूर में जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या हुई आठ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब के संगरूर में जहरीली शराब पीने के कारण हुई विषाक्तता के संदिग्ध मामले में तीन और लोगों की मौत के साथ मरने वालों की संख्या बढ़कर आठ हो गई है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

चंडीगढ़, 21 मार्च पंजाब के संगरूर में जहरीली शराब पीने के कारण हुई विषाक्तता के संदिग्ध मामले में तीन और लोगों की मौत के साथ मरने वालों की संख्या बढ़कर आठ हो गई है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि चार लोग वर्तमान में संगरूर सिविल अस्पताल में और पांच अन्य पटियाला के राजिंदरा अस्पताल में भर्ती हैं।

संगरूर के सिविल सर्जन कृपाल सिंह ने पुष्टि की कि घटना में अब तक कुल आठ लोगों की मौत हो गई है।

पुलिस ने बुधवार को संगरुर के दिरबा के गुर्जन गांव में कथित तौर पर जहरीली शराब पीने से पांच लोगों की मौत होने की जानकारी दी थी।

उन्होंने बताया कि घटना के सिलसिले में पुलिस पहले ही तीन लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) और आबकारी शुल्क अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है। जिला प्रशासन ने मामले की जांच के लिए पांच सदस्यीय समिति का गठन किया है।

समिति में दिरबा उप-विभागीय मजिस्ट्रेट, दिरबा पुलिस के दो अधिकारी (पुलिस उपाधीक्षक और एक प्रभारी निरीक्षक), एक वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी और एक उत्पाद शुल्क और कराधान अधिकारी शामिल हैं।

संगरूर के उपायुक्त जितेंद्र जोरवाल ने बुधवार को कहा था कि समिति को 72 घंटे में मामले पर रिपोर्ट देने को कहा गया है

गुर्जन गांव में यह पता लगाने के लिए भी एक सर्वेक्षण किया गया था कि क्या किसी और की भी हालत खराब हुई है।

इस बीच पूर्व विधायक परमिंदर सिंह ढींढसा ने बृहस्पतिवार को संगरूर के सिविल अस्पताल का दौरा किया और मरीजों के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।

उन्होंने दिरबा विधायक और वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के इस्तीफे और घटना की न्यायिक जांच की मांग की।

इसके अलावा उन्होंने जहरीली शराब बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की भी मांग की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\