जरुरी जानकारी | पंजाब ने गन्ना किसानों की आय बढ़ाने के लिए कार्यबल का गठन किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. पंजाब के सहकारिता मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने सोमवार को एक कार्यबल (टास्क फोर्स) के गठन की घोषणा की, जो गन्ना किसानों की आय बढ़ाने के लिए एक व्यापक योजना तैयार करेगी।

चंडीगढ़, चार अप्रैल पंजाब के सहकारिता मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने सोमवार को एक कार्यबल (टास्क फोर्स) के गठन की घोषणा की, जो गन्ना किसानों की आय बढ़ाने के लिए एक व्यापक योजना तैयार करेगी।

चीमा के पास वित्त विभाग भी है। उन्होंने कहा कि लुधियाना स्थित पंजाब कृषि विश्वविद्यालय, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर), कोयंबटूर स्थित गन्ना प्रजनन संस्थान, पंजाब शुगरफेड के प्रतिनिधि और अन्य विशेषज्ञ इस कार्यबल में शामिल होंगे।

यह समिति, गन्ने की प्रति एकड़ उपज बढ़ाने के तरीकों की तलाश करेगा, उन्होंने कहा कि कार्यबल तीन महीने में एक मसौदा तैयार करेगा।

एक सरकारी बयान के अनुसार चीमा ने कहा कि अगले दो वर्षों में गन्ने की पैदावार कम से कम 100 क्विंटल प्रति एकड़ बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है, और इससे किसानों की आय 36,000 रुपये प्रति एकड़ तक बढ़ जाएगी।

चीमा ने कहा कि गन्ना किसानों को बेहतर किस्मों के बीज उपलब्ध कराने के अलावा सरकार गन्ने की खेती में मशीनीकरण और आधुनिक तकनीकों का प्रशिक्षण भी देगी।

सहकारी चीनी मिलों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उनके आधुनिकीकरण की योजना का भी सरकार मसौदा तैयार करेगी।

बयान में कहा गया है कि सहकारिता मंत्री ने अधिकारियों को पीएयू लुधियाना, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, गन्ना प्रजनन संस्थान, कोयंबटूर और वसंतदादा इंस्टीट्यूट के परामर्श से एक प्रशिक्षण कार्यक्रम तैयार करने और आने वाले बुवाई के मौसम के लिए गन्ने की उच्च उपज देने वाली किस्मों के कम से कम 30 लाख पौधे तैयार रखने का निर्देश दिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\