देश की खबरें | पंजाब: मुख्यमंत्री मान ने की भगत कबीर धाम की स्थापना करने की घोषणा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भक्ति आंदोलन के प्रणेता संत कबीर के जीवन और दर्शन पर व्यापक शोध के लिए शनिवार को भगत कबीर धाम स्थापित करने की घोषणा की।

होशियारपुर (पंजाब), 22 जून पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भक्ति आंदोलन के प्रणेता संत कबीर के जीवन और दर्शन पर व्यापक शोध के लिए शनिवार को भगत कबीर धाम स्थापित करने की घोषणा की।

संत कबीर के 626वें "प्रकाश उत्सव" के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह के दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मान ने कहा कि 15वीं शताब्दी के रहस्यवादी कवि और संत ने लोगों को जीवन का मार्ग दिखाया था और यह 'धाम' उनके जीवन पर शोध के लिए महत्वपूर्ण होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि महान रहस्यवादी कवि का जीवन और दर्शन हमेशा लोगों को सही जीवन जीने के लिए प्रेरित करता रहा है।

उन्होंने कहा कि लोगों को प्रगतिशील, समृद्ध और सामंजस्यपूर्ण समाज के निर्माण के लिए भगत कबीर के पदचिन्हों पर चलना चाहिए।

मान ने कहा, ‘‘समय की मांग है कि भगत कबीर के आदर्शों पर चलते हुए एकता, सांप्रदायिक भाईचारा और शांति कायम रखी जाए।’’

लोगों से भगत कबीर की शिक्षाओं का अनुसरण करने का आह्वान करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जाति, रंग, पंथ और धर्म के संकीर्ण विचारों से ऊपर उठकर समतावादी समाज का निर्माण करना समय की मांग है।

मान ने कहा कि भगत कबीर का प्रारंभिक जीवन एक मुस्लिम परिवार में बीता, लेकिन वे हिंदू संत रामानंद से काफी प्रभावित थे, जिनका भक्ति आंदोलन के दौरान उनके लेखन पर गहरा प्रभाव पड़ा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\