देश की खबरें | पंजाब के मुख्यमंत्री ने अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति योजना शुरू की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने शनिवार को अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों के लिए पोस्ट मैट्रिक (10वीं की पढ़ाई के बाद) छात्रवृत्ति योजना की शुरुआत की।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चंडीगढ़, 31 अक्टूबर पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने शनिवार को अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों के लिए पोस्ट मैट्रिक (10वीं की पढ़ाई के बाद) छात्रवृत्ति योजना की शुरुआत की।

मुख्यमंत्री ने वाल्मीकि जयंती के अवसर पर अमृतसर के राम तीरथ में 50 करोड़ रुपये की योजनाओं की आधारशिला भी रखी।

यह भी पढ़े | IPL 2020: दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को जीत के लिए दिया 111 रनों का लक्ष्य : 31 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

आधिकारिक बयान के मुताबिक डिजिटल तरीके से वाल्मीकि जयंती समारोह में शामिल हुए अमरिंदर सिंह ने राम तीरथ आईटीआई परिसर का उद्घाटन किया और दलित विद्यार्थियों के प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने के लिए कौशल विकास केंद्र की स्थापना करने की मंजूरी दी।

बयान के मुताबिक ‘डॉ.बीआर आम्बेडकर पोस्ट मैट्रिक एससी छात्रवृत्ति योजना की शुरुआत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे सुनिश्चित होगा कि गरीब छात्रों को मुफ्त में उच्च शिक्षा मिले, जो केंद्र द्वारा राज्य को दी जाने वाली 800 करोड़ रुपये की सहायता वापस लेने से वंचित हो गए थे।

यह भी पढ़े | Uttar Pradesh: सीएम योगी आदित्यनाथ बोले, माफियाओं की जमीन पर गरीबों के लिए घर बनाएगी सरकार.

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार अनुसूचित जाति के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि यह योजना केंद्र के बिना किसी योगदान शुरू की गई है और इसके जरिये अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों को शुल्क में शत प्रतिशत छूट दी जाएगी।

योजना से हर साल अनुसूचित जाति के तीन लाख विद्यार्थियों को लाभ मिलने की उम्मीद है और उन्हें सरकारी और निजी संस्थानों में पढ़ाई के दौरान कोई शुल्क नहीं देना होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा दी जाने वाली सब्सिडी के बदले संस्थान अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों को निशुल्क शिक्षा देंगे। इसके साथ ही उन्होंने घोषणा की कि विद्यार्थियों को किताबें और वर्दी खरीदने के लिए मासिक भत्ता भी मिलेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Preview: आज पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Hathras Shocker: हाथरस में अजीबो-गरीब मामला, सुहागरात पर दुल्हन ने पति पर किया चाकू से हमला, फिर पूरे परिवार को बेहोश कर जेवर ले उड़ी, केस दर्ज; VIDEO

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Live Streaming In India: पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच आज खेला जाएगा सुपर-8 का अहम मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

VIDEO: हिम्मत की मिसाल, पहले मोची का काम, अब व्हीलचेयर पर ज़ोमैटो डिलीवरी कर युवक चला रहा है आजीविका; लोगों ने किया जज़्बे को सलाम

\