पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को पेरिस जाने की राजनीतिक मंजूरी नहीं मिली

केंद्र सरकार ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को ओलंपिक खेलों में भारतीय हॉकी टीम का समर्थन करने के लिए पेरिस जाने की राजनीतिक मंजूरी देने से इनकार कर दिया. एक आधिकारिक सूत्र ने शनिवार को यह जानकारी दी.

Credit -ANI

चंडीगढ़, 3 अगस्त : केंद्र सरकार ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) को ओलंपिक खेलों में भारतीय हॉकी टीम का समर्थन करने के लिए पेरिस जाने की राजनीतिक मंजूरी देने से इनकार कर दिया. एक आधिकारिक सूत्र ने शनिवार को यह जानकारी दी. राजनयिक पासपोर्ट रखने वाले मान को चार अगस्त को भारतीय हॉकी टीम के क्वार्टर फाइनल मैच के वास्ते तीन से नौ अगस्त तक के लिए पेरिस जाना था,और उन्होंने अपनी यात्रा के लिए राजनीतिक मंजूरी मांगी थी.

राज्य सरकार के सूत्र ने बताया कि केंद्र ने उन्हें यह कहते हुए अनुमति देने से इनकार कर दिया कि चूंकि मान को जेड-प्लस सुरक्षा मिली हुई है, इसलिए कम समय में उनके लिए सुरक्षा का प्रबंध करना संभव नहीं है. सूत्र ने बताया कि मुख्यमंत्री कार्यालय को शुक्रवार शाम को इस फैसले की जानकारी दी गई. यह भी पढ़ें : सशक्त लोकतंत्र की दुहाई देने वाले देश में आज तक एक भी महिला राष्ट्रपति नहीं, क्या अमेरिका बदलाव के लिए तैयार है?

राजनीतिक दलों के वरिष्ठ नेताओं को विदेश यात्रा के लिए विदेश मंत्रालय से राजनीतिक मंजूरी लेनी होती है. मान ने शुक्रवार को भारतीय हॉकी दल को पेरिस ओलंपिक खेलों में ऑस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक जीत के लिए बधाई दी थी. भारत ने शुक्रवार को 1972 के बाद पहली बार इस मजबूत टीम को 3-2 से हराया.

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 223 रनों का टारगेट, वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Score Update: धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड