पंजाब मंत्रिमंडल का सोमवार को विस्तार होगा

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान चार जुलाई को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करेंगे और इस दौरान पांच विधायकों को मंत्री बनाए जाने की संभावना है. पार्टी सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी.

पंजाब के सीएम भगवंत मान (Photo Credits: IANS)

चंडीगढ़, 3 जुलाई : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) चार जुलाई को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करेंगे और इस दौरान पांच विधायकों को मंत्री बनाए जाने की संभावना है. पार्टी सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी. एक अधिकारी ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह पंजाब राजभवन में सोमवार को शाम पांच बजे आयोजित होगा.

आम आदमी पार्टी (आप) द्वारा पंजाब में सरकार बनाने के तीन महीने से ज्यादा समय बाद यह पहला मंत्रिमंडल विस्तार होगा. पांच और मंत्रियों के शपथ लेने के बाद, मान के मंत्रिमंडल में मंत्रियों की संख्या मुख्यमंत्री समेत 15 हो जाएगी. इस वर्ष हुए विधानसभा चुनाव में शानदार जीत के बाद राज्य में आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार बनने के बाद, मान के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल में 10 विधायकों को मंत्री के रूप में शामिल किया गया. यह भी पढ़ें : Maharashtra: शरद पवार ने विपक्ष के नेता और विश्वास मत पर चर्चा के लिए बुलाई NCP की बैठक

मंत्रिमंडल में मंत्रियों की संख्या मुख्यमंत्री समेत 18 हैं. वर्तमान में मान के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल में नौ मंत्री हैं. मई में स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला को भ्रष्टाचार के आरोप में राज्य मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिया गया था. ‘आप’ ने राज्य विधानसभा चुनाव के दौरान 117 सदस्यीय राज्य विधानसभा में 92 सीट जीतकर सत्ता में वापसी की थी.

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से रौंदा, श्रेयस अय्यर ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Scorecard: मुल्लांपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 220 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Live Score Update: महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट