देश की खबरें | पंजाब: जबरन वसूली मामले में केंद्रीय मंत्री बिट्टू के करीबी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के एक करीबी सहयोगी को पंजाब में जबरन वसूली के एक मामले में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

लुधियाना (पंजाब), 10 फरवरी केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के एक करीबी सहयोगी को पंजाब में जबरन वसूली के एक मामले में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि युवा कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव राजा पर स्थानीय उद्योगपति से 30 लाख रुपये की जबरन वसूली का प्रयास करने का आरोप है।

राजा की गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए बिट्टू ने आरोप लगाया कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के हाथों हार का सामना कर चुकी आम आदमी पार्टी (आप) अब पंजाब में बदले की राजनीति में लिप्त है। पंजाब की सत्ता ‘आप’ के पास है।

बिट्टू ने कहा, ‘‘मैं मुख्यमंत्री भगवंत मान से आग्रह करता हूं कि वह मेरे मित्र और प्रतिष्ठित उद्योगपति राजीव राजा जैसे व्यक्तियों को निशाना बनाने से बचें। अब उन पर जबरन वसूली का आरोप लगाया जा रहा है।’’

भाजपा नेता ने कहा, ‘‘यह स्पष्ट रूप से दिल्ली में ‘आप’ की हार का बदला लेने की कार्रवाई है। अगर मान में हिम्मत है तो उन्हें छोटे कार्यकर्ताओं को परेशान करने के बजाय मुझे गिरफ्तार करना चाहिए।’’

बिट्टू के 2024 में भाजपा में शामिल होने के बाद राजा ने युवा कांग्रेस छोड़ दी थी और अब वह किसी राजनीतिक संगठन से जुड़े नहीं है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now