देश की खबरें | पंजाब : आम आदमी पार्टी ने अपने पांच विधायकों को महासचिव नियुक्त किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) ने शनिवार को पांच विधायकों को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया तथा राज्य की 13 लोकसभा क्षेत्रों के लिए प्रदेश महासचिवों और प्रभारियों की घोषणा भी की।
चंडीगढ़, 31 मई पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) ने शनिवार को पांच विधायकों को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया तथा राज्य की 13 लोकसभा क्षेत्रों के लिए प्रदेश महासचिवों और प्रभारियों की घोषणा भी की।
मनजिंदर सिंह लालपुरा को माझा जोन का प्रदेश उपाध्यक्ष, डॉ. अमनदीप कौर को मालवा सेंट्रल, चरणजीत सिंह को मालवा पूर्व और जगदीप सिंह काका बराड़ को मालवा पश्चिम का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
आप ने दोआबा जोन का प्रभार विधायक सुखविंदर कुमार सुखी को दिया है, जो पिछले साल पार्टी में शामिल हुए थे। सुखी पहले शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के सदस्य थे।
आम आदमी पार्टी ने आनंदपुर साहिब के सांसद मालविंदर सिंह कंग के अलावा हरचंद सिंह बरसात, दीपक बाली और सनी सिंह अहलूवालिया को भी राज्य महासचिव नियुक्त किया है।
ये नियुक्तियां आप के पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया और पार्टी की प्रदेश इकाई के प्रमुख अमन अरोड़ा द्वारा की गई।
पार्टी ने पंजाब में 13 लोकसभा क्षेत्रों के लिए भी प्रभारी नियुक्त किये।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)