देश की खबरें | पंजाब: कोविड से और 60 मौतें, 3187 नये मामले सामने आए; एक दिन की अब तक की सर्वाधिक संख्या
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 3187 नये मामले सामने आए, जबकि महामारी से और 60 लोगों की मौत हो गई।
चंडीगढ़, एक अप्रैल पंजाब में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 3187 नये मामले सामने आए, जबकि महामारी से और 60 लोगों की मौत हो गई।
राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण की किसी एक दिन की यह अब तक की सर्वाधिक संख्या है।
राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या बृहस्पतिवार को बढ़ कर 24,644 हो गई, जो बुधवार को 23,832 थी।
जालंधर से 416, मोहाली से 409, लुधियाना से 376, अमृतसर से 332 और पटियाला से 268 मामले सामने आये हैं।
वहीं, अमृतसर में 11, होशियारपुर में नौ, जालंधर में नौ और लुधियाना में आठ मरीजों की मौत हो गई।
इस बीच, मुख्य सचिव विनी महाजन ने बृहस्पतविार को कोविड का टीका लगवाया।
केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में संक्रमण के 257 नये मामले सामने आये हैं। नगर प्रशासन ने यह जानकारी दी।
वहीं, हरियाणा में 1609 नये मामले सामने आए हैं जबकि नौ और लोगों की मौत हो गई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग की बुलेटिन में यह जानकारी दी गई।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)