देश की खबरें | पुणे पुलिस ने ‘ड्रग पार्टी’ पर छापे का वीडियो लीक नहीं किया: पुलिस आयुक्त

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री एकनाथ खडसे के इन आरोपों को मंगलवार को खारिज कर दिया कि पुलिस ने ‘ड्रग पार्टी’ पर छापे का वीडियो जानबूझकर लीक किया है, जिसमें उनके दामाद दिख रहे हैं।

पुणे, 29 जुलाई पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री एकनाथ खडसे के इन आरोपों को मंगलवार को खारिज कर दिया कि पुलिस ने ‘ड्रग पार्टी’ पर छापे का वीडियो जानबूझकर लीक किया है, जिसमें उनके दामाद दिख रहे हैं।

कुमार ने संवाददाताओं से कहा, "पुलिस कार्रवाई पर संदेह व्यक्त करने का कोई कारण नहीं है। पूरी कार्रवाई पारदर्शी और कानून के अनुसार की गई।"

पुणे पुलिस की अपराध शाखा ने रविवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे खराड़ी इलाके में स्थित एक स्टूडियो अपार्टमेंट में चल रही "ड्रग पार्टी" पर छापा मारा, जिसके बाद खडसे के दामाद प्रांजल खेवलकर और छह अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने कोकीन, गांजा, हुक्का सेट और शराब की बोतलें जब्त करने का दावा किया है।

खडसे ने दावा किया है कि पुलिस ने छापेमारी के वीडियो और खेवलकर की निजी तस्वीरें लीक कर दी हैं।

पुलिस आयुक्त ने कहा, "पुलिस की कार्रवाई पर संदेह करने का कोई कारण नहीं है। मामले में पुलिस ने कोई जानकारी उजागर नहीं की। पुलिस ने कोई वीडियो या फोटो लीक नहीं किया।"

पुलिस द्वारा खेवलकर की गतिविधियों पर नजर रखे जाने के आरोपों के बारे में पूछे जाने पर पुलिस आयुक्त ने कहा कि पुलिस को पुख्ता सूचना मिलने के बाद पार्टी पर छापा मारा गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\