देश की खबरें | पुणे की अदालत ने पुलिस से एक अस्पताल में हुए गुर्दा प्रतिरोपण से संबंधित रिपोर्ट मांगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के पुणे की एक अदालत ने गैर-सरकारी संगठन (एनजीओ) की याचिका पर संज्ञान लेते हुए शहर के एक निजी अस्पताल में हाल में गुर्दा प्रतिरोपण प्रक्रिया के दौरान हुई धोखाधड़ी की कथित घटना के बारे में पुलिस से रिपोर्ट मांगी है।

पुणे, 22 अप्रैल महाराष्ट्र के पुणे की एक अदालत ने गैर-सरकारी संगठन (एनजीओ) की याचिका पर संज्ञान लेते हुए शहर के एक निजी अस्पताल में हाल में गुर्दा प्रतिरोपण प्रक्रिया के दौरान हुई धोखाधड़ी की कथित घटना के बारे में पुलिस से रिपोर्ट मांगी है।

पुलिस ने कहा कि उसने अदालत को रिपोर्ट सौंप दी है।

एक महिला ने हाल ही में शहर के एक निजी अस्पताल रूबी हॉल क्लिनिक में गुर्दा प्रतिरोपण के लिये खुद को कथित तौर पर एक मरीज की पत्नी के रूप में पेश किया था।

बाद में राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने अंग प्रतिरोपण के लिए अस्पताल के पंजीकरण को निलंबित कर दिया। हालांकि, उच्च न्यायालय ने स्वास्थ्य विभाग के इस आदेश पर रोक लगा दी।

क्षेत्रीय अंग प्रतिरोपण प्राधिकार समिति का कामकाज भी अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया। यह समिति ऐसे प्रतिरोपण की मंजूरी देने के लिए जिम्मेदार है।

कोरेगांव पार्क थाने के निरीक्षक विनायक वेटल ने कहा, “एक अदालत ने हमसे गुर्दा प्रतिरोपण प्रक्रिया के दौरान हुई कथित धोखाधड़ी के बारे में रिपोर्ट मांगी है और हमने रिपोर्ट सौंप दी है।”

उन्होंने कहा कि अदालत में एक एनजीओ द्वारा एक आवेदन दायर किए जाने के बाद अदालत ने रिपोर्ट मांगी।

दरअसल, कोल्हापुर की एक महिला ने कथित तौर पर 15 लाख रुपये की पेशकश किये जाने पर गुर्दा प्रतिरोपण के जरूरतमंद व्यक्ति की पत्नी बनकर एक युवा महिला को अपना गुर्दा दान कर दिया। इसके बदले युवा महिला की मां ने अपना गुर्दा उस जरूरतमंद व्यक्ति को दान कर दिया। ऐसा तब होता है जब दोनों मरीजों के रक्त समूह अपने रिश्तेदारों से मेल नहीं खा रहे होते हैं।

रूबी हॉल क्लिनिक में प्रतिरोपण सर्जरी के चार दिन बाद 29 मार्च को पैसे को लेकर हुए विवाद के बाद महिला ने अपनी असली पहचान बताई। इसके बाद अस्पताल ने पुलिस को इसकी सूचना दी और फिर पुलिस ने राज्य के स्वास्थ्य विभाग को मामले से अवगत कराया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Toss And Scorecard: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान जसप्रीत बुमराह ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Toss Winner Prediction: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Stats And Preview: पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड