देश की खबरें | पुणे विधानसभा उपचुनाव: भाजपा, कांग्रेस के उम्मीदवारों ने किया नामांकन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के पुणे जिले में कस्बा पेठ विधानसभा सीट पर आगामी उपचुनाव के लिए सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता हेमंत रासने और कांग्रेस उम्मीदवार रवींद्र धंगेकर ने अपना नामांकन दाखिल किया।

पुणे, छह फरवरी महाराष्ट्र के पुणे जिले में कस्बा पेठ विधानसभा सीट पर आगामी उपचुनाव के लिए सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता हेमंत रासने और कांग्रेस उम्मीदवार रवींद्र धंगेकर ने अपना नामांकन दाखिल किया।

इसके अलावा दिवंगत भाजपा विधायक लक्ष्मण जगताप की पत्नी अश्विनी जगताप ने पुणे की चिंचवाड़ विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया।

उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रविवार को कहा कि उन्होंने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष शरद पवार और कांग्रेस नेताओं से राज्य में राजनीतिक परंपरा का सम्मान करने का अनुरोध किया था जिससे मौजूदा विधायकों की मृत्यु के कारण खाली होने वाली सीट पर निर्विरोध उपचुनाव सुनिश्चित किया जा सके।

विधायक मुक्ता तिलक और लक्ष्मण जगताप के निधन के कारण क्रमश: कस्बा पेठ और चिंचवाड़ विधानसभा सीट पर उपचुनाव कराना जरूरी हो गया था। ये दोनों भाजपा से थे।

इन सीट पर 26 फरवरी को उपचुनाव होना है। नतीजे दो मार्च को घोषित किए जाएंगे।

रासने ने सोमवार को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले और कैबिनेट मंत्री चंद्रकांत पाटिल की मौजूदगी में नामांकन दाखिल किया। पाटिल पुणे के प्रभारी मंत्री हैं।

कांग्रेस उम्मीदवार धंगेकर ने प्रदेश पार्टी अध्यक्ष नाना पटोले, वरिष्ठ नेता अशोक चव्हाण, मोहन जोशी के साथ-साथ राकांपा और उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले शिवसेना खेमे के नेताओं की उपस्थिति में अपना नामांकन दाखिल किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\