देश की खबरें | शिवसेना (उबाठा) का जनसमर्थन घटा, मुस्लिम वोट भी अधिक नहीं मिलेंगे : एकनाथ शिंदे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सोमवार को शिवसेना (उबाठा) के लिए बढ़ते समर्थन के दावे को खारिज कर दिया और दावा किया कि उसके पक्ष में बढ़ रहा मुस्लिम वोट जल्द ही बिखर जाएगा।

छत्रपति संभाजीनगर, 11 नवंबर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सोमवार को शिवसेना (उबाठा) के लिए बढ़ते समर्थन के दावे को खारिज कर दिया और दावा किया कि उसके पक्ष में बढ़ रहा मुस्लिम वोट जल्द ही बिखर जाएगा।

शिंदे ने शिवसेना उम्मीदवार रमेश बोरनारे के लिए वैजापुर में एक रैली को संबोधित करते हुए इस बात पर जोर दिया कि जाति-आधारित राजनीति के बजाय पार्टी का सामुदायिक सेवा पर ध्यान केंद्रित करना औरंगाबाद लोकसभा क्षेत्र में पार्टी की जीत का कारण था।

मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि उद्धव ठाकरे नीत पार्टी का चुनाव चिन्ह ‘मशाल’ घरों को आग लगाने और समुदायों के बीच दरार पैदा करने का माध्यम है।

शिंदे ने कहा, ‘‘वे (शिवसेना -उबाठा) मशाल को क्रांति का प्रतीक कहते हैं। लेकिन उनकी मशाल घरों को जला देती है और समुदायों के बीच दरार पैदा करती है। उनके पक्ष में बढ़ रहा मुस्लिम वोट जल्द ही बिखर जाएगा।’’

उन्होंने दावा किया कि मराठवाड़ा क्षेत्र के विधायकों को 2019 (जब एमवीए सरकार सत्ता में आई) के बाद 2.5 वर्षों के दौरान अपने निर्वाचन क्षेत्रों के विकास के लिए एक भी रुपया नहीं मिला था।

महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों के लिए 20 नवंबर को मतदान होगा और 23 नवंबर को नतीजे आएंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\