जरुरी जानकारी | जीईएम पोर्टल से 2022-23 में सार्वजनिक खरीद दो लाख करोड़ रुपये के पार होने की उम्मीद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सरकार के पोर्टल गवर्नमेंट ई-मार्केट (जीईएम) पर विभिन्न मंत्रालयों और विभागों की वस्तुओं और सेवाओं की खरीद चालू वित्त वर्ष 2022-23 में दो लाख करोड़ रुपये से अधिक रहने का अनुमान है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, आठ फरवरी सरकार के पोर्टल गवर्नमेंट ई-मार्केट (जीईएम) पर विभिन्न मंत्रालयों और विभागों की वस्तुओं और सेवाओं की खरीद चालू वित्त वर्ष 2022-23 में दो लाख करोड़ रुपये से अधिक रहने का अनुमान है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पोर्टल पर एक फरवरी को खरीद का आंकड़ा 1.5 लाख करोड़ रुपये को पार कर गया था।

जीईएम के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) पी.के. सिंह ने कहा कि इस बात की काफी संभावनाएं हैं कि राज्य और सरकारी उपक्रम इस पोर्टल के जरिये अपनी खरीद बढ़ा सकते हैं।

सिंह ने कहा, “एक फरवरी को 1.5 लाख करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने के बाद हम पूरे वित्त वर्ष में दो लाख करोड़ रुपये की बिक्री का लक्ष्य बना रहे हैं।’’

यह पोर्टल केंद्र सरकार के सभी मंत्रालयों और विभागों द्वारा वस्तुओं और सेवाओं की ऑनलाइन खरीद करने के लिए नौ अगस्त, 2016 को लाया गया था।

उन्होंने बताया कि पोर्टल पर विविध प्रकार की वस्तुओं और सेवाओं के लिए लगभग 66,000 सरकारी खरीदार संगठन और 58 लाख से ज्यादा विक्रेता और सेवाप्रदाता हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\