विदेश की खबरें | पीटीआई इमरान खान को सुनायी गयी तीन साल की कैद की सजा को चुनौती देगी:कुरैशी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के करीबी और पूर्व विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने शनिवार को कहा कि तोशाखाना भ्रष्टाचार मामले में खान को सजा सुनाया जाना एवं उन्हें गिरफ्तार किया जाना ‘राजनीति से प्रेरित’ है। उन्होंने कहा कि पार्टी इस फैसले को चुनौती देगी तथा पूर्व प्रधानमंत्री का बचाव करने के लिए सभी कानूनी उपायों का उपयोग करेगी।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

इस्लामाबाद, पांच अगस्त पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के करीबी और पूर्व विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने शनिवार को कहा कि तोशाखाना भ्रष्टाचार मामले में खान को सजा सुनाया जाना एवं उन्हें गिरफ्तार किया जाना ‘राजनीति से प्रेरित’ है। उन्होंने कहा कि पार्टी इस फैसले को चुनौती देगी तथा पूर्व प्रधानमंत्री का बचाव करने के लिए सभी कानूनी उपायों का उपयोग करेगी।

इस्लामाबाद की एक निचली अदालत ने शनिवार को खान (70) को तोशाखाना मामले में ‘भ्रष्ट तरीकों’ का दोषी पाया तथा उन्हें तीन साल की कैद की सजा सुनायी। उसके शीघ्र बाद उन्हें लाहौर में जमान पार्क में उनके घर से गिरफ्तार किया गया ।

अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश हुमायूं दिलावर का यह फैसला पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के प्रमुख खान के लिए एक झटका है। तीन महीने में उन्हें दूसरी बार गिरफ्तार किया गया है।

पीटीआई उपाध्यक्ष कुरैशी ने खान की दोषसिद्धि और गिरफ्तारी को खारिज कर दिया और कहा कि जिस फैसले की ‘पहले से बड़ी आशंका थी’ वह राज्य प्रायोजित एवं पूर्व निर्धारित था।

उन्होंने जियो न्यूज से कहा, ‘‘ मैं अदालत के फैसले को खारिज करता हूं और मानता हूं कि यह राजनीति से प्रेरित और पूर्व सुनियोजित है जिसकी पहले से उम्मीद (आशंका) थी।’’

इस मामले में आरोप लगाया गया है कि प्रधानमंत्री रहने के दौरान खान ने तोशाखाना से जो उपहार अपने पास रख लिये, उनकी सूचना उन्होंने ‘जान-बूझकर’ छिपायी। तोशरखाना में सरकारी अधिकारियों को अन्य देशों से मिलने उपहार रखे जाते हैं। उनपर आरोप है कि इन उपहारों की बिक्री से हुई कमाई को भी उन्होंने प्रकट नहीं किया।

कुरैशी ने कहा कि वह मानते हैं कि न्याय की शर्तों को पूरा नहीं किया गया।

पूर्व विदेश मंत्री ने कहा, ‘‘ पीटीआई ऊपरी न्यायपालिका का दरवाजा खटखटाकर इस फैसले को चुनौते देने के अपने अधिकार का उपयोग करेगा। हम सभी कानूनी उपायों से इमरान खान का बचाव करेंगे। हम उनका बचाव करने के लिए सभी कानूनी तरीके अपनायेंगे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\