जरुरी जानकारी | पीटीसी इंडिया का शुद्ध लाभ जून तिमाही में 36 प्रतिशत बढ़कर 136 करोड़ रुपये रहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बिजली कारोबार समाधान प्रदाता पीटीसी इंडिया का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष 2021-22 की अप्रैल-जून तिमाही में 36 प्रतिशत उछलकर 136.17 करोड़ रुपये रहा।

नयी दिल्ली, 11 अगस्त बिजली कारोबार समाधान प्रदाता पीटीसी इंडिया का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष 2021-22 की अप्रैल-जून तिमाही में 36 प्रतिशत उछलकर 136.17 करोड़ रुपये रहा।

पीटीसी इंडिया ने बुधवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि इससे पूर्व वित्त वर्ष 2020-21 की जून तिमाही में उसे 100.06 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था।

इस दौरान कंपनी की कुल आय बढ़कर 4,959.99 करोड़ रुपये रही। एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी की आय 4,641.28 करोड़ रुपये रही थी।

कंपनी का आलोच्य तिमाही में कुल खर्च भी बढ़कर 4,777.10 करोड़ रुपये रहा जो एक साल पहले 2020-21 की अप्रैल-जून तिमाही में 4,499.51 करोड़ रुपये था।

कंपनी के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक दीपक अमिताभ ने एक अलग वक्तव्य में कहा कि कि तिमाही की शुरुआत कोविड-19 की दूसरी लहर के प्रभाव के साथ हुई। कंपनी ने चुनौतीपूर्ण परिवेश के बावजूद तिमाही की समाप्ति मजबूत प्रदर्शन के साथ करने में सफलता पाई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\