खेल की खबरें | पीएसजी चैंपियंस लीग के फाइनल में, अब मुकाबला इंटर मिलान से

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. सेमीफाइनल के पहले चरण में 1–0 से जीत हासिल करने वाली पीएसजी की टीम को शुरू में गेंद पर कब्जा करने के लिए संघर्ष करना पड़ा, लेकिन जवाबी हमलों और गोलकीपर जियानलुइगी डोनारुम्मा के शानदार प्रदर्शन से उसने 3-1 के कुल स्कोर के साथ जीत हासिल करके शान से फाइनल में जगह बनाई।

सेमीफाइनल के पहले चरण में 1–0 से जीत हासिल करने वाली पीएसजी की टीम को शुरू में गेंद पर कब्जा करने के लिए संघर्ष करना पड़ा, लेकिन जवाबी हमलों और गोलकीपर जियानलुइगी डोनारुम्मा के शानदार प्रदर्शन से उसने 3-1 के कुल स्कोर के साथ जीत हासिल करके शान से फाइनल में जगह बनाई।

पीएसजी दूसरी बार यूरोप के इस शीर्ष क्लब टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचा है। वह पांच साल पहले उपविजेता रहा था। उसने सुपरस्टार किलियन एमबाप्पे के रियाल मैड्रिड से जुड़ने के बाद पहले सत्र में ही यह कारनामा किया।

पीएसजी के कोच लुई एनरिक ने कहा, ‘‘मैंने पहले दिन से कहा था कि हमारा लक्ष्य इतिहास बनाने की स्थिति में आने के लिए पर्याप्त मेहनत करना है। यही हमारा लक्ष्य है।’’

फ्रांस का यह क्लब 31 मई को म्यूनिख में होने वाले फाइनल में इंटर मिलान से भिड़कर अपने पहले चैंपियंस लीग खिताब के लिए फिर से प्रयास करेगा।

तीन बार के यूरोपीय चैंपियन इंटर मिलान ने प्रतियोगिता के इतिहास के सबसे रोमांचक सेमीफाइनल में से एक में बार्सिलोना को 7-6 के कुल स्कोर से हराया।

आर्सेनल के खिलाफ पीएसजी की तरफ से फैबियन रुइज़ ने 27वें मिनट में पहला गोल किया। अचरफ हकीमी ने 72वें मिनट मे स्कोर 2-0 कर दिया। इसके चार मिनट बाद बुकायो साका ने आर्सेनल की तरफ से एकमात्र गोल किया।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs Pakistan, T20 World Cup 2026 41st Match Live Toss And Scorecard: कोलंबो में पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? कोलंबो में न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Australia Women vs India Women, 3rd T20I Match Video Highlights: एडिलेड में टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत, पहली बार ऑस्ट्रेलिया में जीती सीरीज; यहां देखें मैच का वीडियो हाइलाइट्स

England vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 42nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\