देश की खबरें | दिल्ली हवाईअडडे पर प्रोटोकॉल अधिकारी की मदद नहीं मिली:हरीश रावत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश रावत ने आरोप लगाया है कि मंगलवार को दिल्ली हवाईअड्डे पर देहरादून की उड़ान पकड़ने के लिए उन्हें प्रोटोकॉल अधिकारी की मदद नहीं मिली।

देहरादून, 25 जुलाई उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश रावत ने आरोप लगाया है कि मंगलवार को दिल्ली हवाईअड्डे पर देहरादून की उड़ान पकड़ने के लिए उन्हें प्रोटोकॉल अधिकारी की मदद नहीं मिली।

रावत ने दावा किया कि राज्य के प्रोटोकॉल अधिकारी ने इस संबंध में कोई आदेश न होने का हवाला देते हुए मदद से इनकार कर दिया । हालांकि, उसके बाद उन्होंने हवाई अड्डे पर मौजूद केंद्रीय बलों से मदद लेकर उड़ान पकड़ी ।

सोशल मीडिया पर इस संबंध में जानकारी साझा करते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने कहा कि दिल्ली हवाई अड्डे पर राज्यों के प्रोटोकॉल अधिकारी अपने पूर्व मुख्यमंत्रियों तथा पूर्व मंत्रियों तक की मदद करते हैं ।

उन्होंने बताया कि दिल्ली से उड़ान पकड़ने से पहले आखिरी वक्त में उनके पास कुछ लोग मिलने के लिए आ गए जिसके कारण उन्हें देर हो गयी और उन्हें प्रोटोकॉल अधिकारी की मदद की जरूरत पड़ी थी ।

रावत ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री के रूप में उन्हें कभी किसी सुविधा की आकांक्षा नहीं रही लेकिन जब वह यातायात जाम में फंस जाते हैं तो उन्हें ‘एस्कार्ट’ की याद आती है ।

उन्होंने कहा, “सारे पूर्व मुख्यमंत्रियों को, भाजपा के सारे नेताओं को विशेष ‘एस्कार्ट’ दी गयी है लेकिन मुझे बहुत आवश्यक होने की स्थिति में भी ‘एस्कार्ट’ की सुविधा नहीं दी जाती।”

इस संबंध में पूछे जाने पर प्रदेश भाजपा महासचिव सुरेश जोशी ने कहा कि उनकी मदद करने वाले केंद्रीय बल भी तो सरकार के ही है ।

उन्होंने कहा, “रावत जी एक बड़े नेता हैं जो प्रदेश और देश की सारी व्यवस्था के बारे में भली भांति जानते हैं ।”

जोशी ने कहा कि हो सकता है कि प्रोटोकॉल अधिकारी उस समय हवाई अड्डे पर न मौजूद हो, लेकिन महत्वपूर्ण यह है कि उन्हें केंद्रीय बलों की मदद मिल गयी और उन्होंने उड़ान पकड़ ली।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

West Bengal Election 2026: योगी आदित्यनाथ का TMC पर तीखा हमला, बोले- BJP की सरकार बनी तो गुंडे-माफिया करेंगे सड़कों की सफाई