देश की खबरें | बिजली कटौती को लेकर होशियारपुर में किसानों का विरोध प्रदर्शन, यातायात रोका

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब के होशियारपुर में घरेलू और कृषि उपभोक्ताओं के लिए हो रही बिजली कटौती से नाराज किसानों ने बुधवार को दो जगहों पर यातायात जाम कर दिया।

होशियारपुर (पंजाब), 27 अप्रैल पंजाब के होशियारपुर में घरेलू और कृषि उपभोक्ताओं के लिए हो रही बिजली कटौती से नाराज किसानों ने बुधवार को दो जगहों पर यातायात जाम कर दिया।

‘आजाद किसान समिति’, दोआब के बैनर तले उसके नेता हरपाल सिंह संघा के नेतृत्व में किसानों ने धरना प्रदर्शन किया और होशियारपुर-फगवाड़ा रोड पर फुगलाना में करीब डेढ घंटे तक यातायात जाम कर दिया।

जस्सा सिंह मरनाइयां के नेतृत्व में किसानों और मरनाइयां खुर्द गांव के स्थानीय लोगों ने बिजली कटौती के मुद्दे पर होशियापुर-फगवाड़ा रोड पर प्रदर्शन किया और करीब एक घंटे के लिए यातायात जाम कर दिया।

उनका आरोप है कि इलाके में लगातार बिजली कटौती हो रही है।

बाद में बिजली विभाग के कार्यकारी अभियंता कुलदीप सिंह ठाकुर दोनों जगहों पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को लगातार बिजली आपूर्ति का आश्वासन दिया।

आश्वासन मिलने के बाद दोनों जगह प्रदर्शन समाप्त हो गए और नाकेबंदी हटा ली गई।

कीर्ति किसान संघ के सदस्यों ने निर्बाध बिजली आपूर्ति की अपनी मांग को लेकर यहां जिला प्रशासनिक परिसर के समक्ष प्रदर्शन किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Live Score Update: गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जा रहा है तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs GT, IPL 2026 4th Match Mullanpur Weather Update: पंजाब किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेले जाने वाले चौथे मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुल्लांपुर के मौसम का हाल

पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सुरक्षित: नागरिक उड्डयन मंत्री बोले—देश के पास 60 दिनों का हवाई ईंधन रिजर्व, आपूर्ति में बाधा की आशंका नहीं

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Live Toss And Scorecard: बारसापारा स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड