देश की खबरें | बरेली में प्रॉपर्टी डीलर ने पत्नी की हत्या करने के बाद आत्महत्या की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उसके अनुसार बारादरी थाना क्षेत्र की ग्रीन पार्क कॉलोनी में शनिवार को प्रापर्टी डीलर आलोक सिंह की नौकरानी की बेटी उसके घर पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद था। इसके बाद नौकरानी वहां पहुंची और आसपास के लोगों को आवाज दी। आसपास के लोगों ने जाल काटकार दरवाजा खोला, जहां उन्होंने देखा कि प्रॉपर्टी डीलर आलोक सिंह (52) और उनकी पत्नी रितु (45) बिस्तर पर मृत पड़े थे और उन्हें गोली लगी हुई थी।

उसके अनुसार बारादरी थाना क्षेत्र की ग्रीन पार्क कॉलोनी में शनिवार को प्रापर्टी डीलर आलोक सिंह की नौकरानी की बेटी उसके घर पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद था। इसके बाद नौकरानी वहां पहुंची और आसपास के लोगों को आवाज दी। आसपास के लोगों ने जाल काटकार दरवाजा खोला, जहां उन्होंने देखा कि प्रॉपर्टी डीलर आलोक सिंह (52) और उनकी पत्नी रितु (45) बिस्तर पर मृत पड़े थे और उन्हें गोली लगी हुई थी।

वरिष्‍ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अनुराग आर्य ने बताया कि मकान पूरी तरह से बंद था और बाहर का कोई भी आदमी मकान में नहीं आ-जा सकता था, ऐसे में प्रॉपर्टी डीलर ने पत्नी की हत्या कर आत्महत्या ही की है।

आर्य ने बताया कि मौके से लाइसेंसी पिस्तौल एवं कुछ गोलियां बरामद हुई हैं।

उनके अनुसार फोरेंसिक टीम जांच कर रही है। परिवार के अन्य लोग जो भी जानकारी देंगे वह भी जांच में शामिल की जाएगी। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है।

एसएसपी ने बताया कि पुलिस की जांच-पड़ताल एवं अपराध परिदृश्य देखकर अभी तक यह निष्‍कर्ष निकला है कि प्रोपर्टी डीलर ने लाइसेंसी पिस्तौल से पहले पत्नी की हत्या की और फिर खुद भी गोली मार ली।

उन्‍होंने बताया कि पत्नी के सिर में पीछे की तरफ गोली लगी मिली है। आलोक सिंह के कान के ऊपर सिर में दाईं तरफ गोली लगी है। बुलेट का एक निशान कमरे में दीवार में लगा मिला है, जिसमें फोरेंसिक टीम ने पाया कि पत्नी के सिर में गोली पार होकर दीवार में जा लगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Air India Cancels All Flights: न्यूयॉर्क के लिए सभी उड़ानें रद्द, जानें क्या है वजह और यात्रियों के लिए नई एडवाइजरी

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Score Update: अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 42nd Match Scorecard: पल्लेकेले में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 51 रनों से दी शिकस्त, विल जैक्स ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें ENG बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

\