देश की खबरें | आईआईटी जैसी परियोजनाएं बदलाव लाने के लिए आवश्यक : राणे
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पणजी, 31 अक्टूबर गोवा के मंत्री विश्वजीत राणे ने कहा है कि लोगों की भावनाएं और आधारभूत ढांचा परियोजनाएं, दोनों ही समान रूप से महत्वपूर्ण हैं।

उनका यह बयान, कुछ दिन पहले गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सांवत के सतारी गांव के लोगों से मुलाकात किए जाने के बाद आया है। दरअसल, इस गांव के निवासी इलाके में आईआईटी स्थापित किए जाने का विरोध कर रहे हैं।

यह भी पढ़े | IPL 2020: दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को जीत के लिए दिया 111 रनों का लक्ष्य : 31 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

राणे की वालपोई विधानसभा सीट के अंतर्गत आने वाले मेलुआलिम गांव में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) स्थापित किए जाने की योजना है।

राणे ने एक बयान में कहा, '' लोगों की भावनाएं बहुत महत्वपूर्ण हैं लेकिन हमें कुछ खास मूल्यों और कुछ बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के लिए भी खड़ा होना होगा, जो क्षेत्र को बदल देंगे। सतारी के विकास के लिए बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की काफी आवश्यकता है।''

यह भी पढ़े | Uttar Pradesh: सीएम योगी आदित्यनाथ बोले, माफियाओं की जमीन पर गरीबों के लिए घर बनाएगी सरकार.

मंत्री ने कहा कि वह पूरी तरह इस परियोजना के पक्ष में हैं क्योंकि शैक्षणिक संस्थानों और डीम्ड विश्वविद्यालयों के बिना ''गोवा में परिवर्तन'' संभव नहीं है।

उल्लेखनीय है कि ग्रामीणों ने आईआईटी के लिए भूमि अधिग्रहण किए जाने पर चिंता जताई थी और उनकी इस आशंका को दूर करने के लिए कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री ने उनसे मुलाकात की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)