देश की खबरें | महाराष्ट्र सरकार के साथ समन्वय में शिवाजी की प्रतिमा लगाने की परियोजना संचालित की: नौसेना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय नौसेना ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने इस सप्ताह महाराष्ट्र के मालवण में ढही शिवाजी की प्रतिमा स्थापित करने की परियोजना की संकल्पना की थी और राज्य सरकार के साथ समन्वय में इसे कार्यान्वित किया था तथा राज्य सरकार ने इसके लिए धन भी उपलब्ध कराया।

मुंबई, 29 अगस्त भारतीय नौसेना ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने इस सप्ताह महाराष्ट्र के मालवण में ढही शिवाजी की प्रतिमा स्थापित करने की परियोजना की संकल्पना की थी और राज्य सरकार के साथ समन्वय में इसे कार्यान्वित किया था तथा राज्य सरकार ने इसके लिए धन भी उपलब्ध कराया।

नौसेना ने एक बयान में कहा कि वह प्रतिमा की मरम्मत करने और यथाशीघ्र उसकी पुनःस्थापना के लिए सभी कदमों में सहायता करने को प्रतिबद्ध है।

उसने कहा कि भारतीय नौसेना के अधिकारियों, राज्य सरकार के प्रतिनिधियों और तकनीकी विशेषज्ञों की एक संयुक्त तकनीकी समिति बनाई जा रही है जो मालवण में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा गिरने की जांच करेगी।

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बुधवार देर रात राज्य सरकार और भारतीय नौसेना के शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक की थी।

नौसेना ने कहा कि प्रतिमा का अनावरण सिंधुदुर्ग जिले में पहली बार आयोजित नौसेना दिवस समारोह के तहत किया गया और इसका उद्देश्य समुद्री रक्षा और सुरक्षा के प्रति “मराठा नौसेना” एवं छत्रपति शिवाजी महाराज की विरासत और आधुनिक भारतीय नौसेना के साथ इसके ऐतिहासिक संबंधों का सम्मान करना है।

उसने कहा, ‘‘भारतीय नौसेना ने राज्य सरकार के साथ समन्वय में परियोजना की अवधारणा रखी और इसे कार्यान्वितत किया। राज्य सरकार ने इसके लिए धन भी दिया।’’

सिंधुदुर्ग जिले के एक किले में स्थापित 35 फुट ऊंची यह प्रतिमा 26 अगस्त को ढह गई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: इंदौर में टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी