देश की खबरें | मथुरा को यमुना एक्सप्रेस वे व दिल्ली-आगरा हाईवे से जोड़ने के लिए 1,645 करोड़ रुपये की परियोजना मंजूर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नोएडा से मथुरा होकर आगरा तक जाने वाले यमुना एक्सप्रेस-वे और दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग को मथुरा में जोड़ने की उप्र ब्रज तीर्थ विकास परिषद की 1,645 करोड़ रुपये की लागत वाली बहुप्रतीक्षित परियोजना को वित्त वर्ष 2024-25 के आखिरी दिन मंजूरी मिल गयी। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

मथुरा (उप्र), एक अप्रैल नोएडा से मथुरा होकर आगरा तक जाने वाले यमुना एक्सप्रेस-वे और दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग को मथुरा में जोड़ने की उप्र ब्रज तीर्थ विकास परिषद की 1,645 करोड़ रुपये की लागत वाली बहुप्रतीक्षित परियोजना को वित्त वर्ष 2024-25 के आखिरी दिन मंजूरी मिल गयी। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण अब जल्द ही इस योजना पर काम शुरू करने के प्रथम चरण में लिंक रोड के लिए भूमि का प्रबंधन करने हेतु राज्य सरकार को भू-अधिग्रहण की कार्यवाही शुरू करने का अनुरोध करेगा।

ब्रज तीर्थ विकास परिषद के पदेन मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) एवं मथुरा-वृन्दावन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्याम बहादुर सिंह ने बताया कि 15 किमी लंबे इस रोड को यमुना एक्सप्रेस-वे के 101वें किमी से दिल्ली-आगरा हाईवे पर जैंत के समीप जोड़ा जाएगा।

यह रोड छह लेन का होगा। 1645.72 करोड़ की इस परियोजना में यमुना पर एक पुल निर्माण भी प्रस्तावित है।

ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा करीब तीन वर्ष पूर्व इस योजना का रोडमैप तैयार कर शासन को भेजा गया था, जिसे वित्त वर्ष के अंतिम दिन मंजूरी मिल गयी। इस प्रकार की जानकारी राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों द्वारा उप्र शासन को दी गयी है।

उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार इससे पूर्व ही. बांके बिहारी मंदिर के दर्शनार्थ आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अयोध्या एवं वाराणसी के समान ही वृन्दावन में भी कॉरिडोर निर्माण की योजना को मंजूरी देते हुए इस वित्त वर्ष के लिए 150 करोड़ रुपये का प्रावधान इस वित्तीय वर्ष के बजट में कर चुकी है।

सं आनन्‍द

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Live Toss And Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Toss Winner Prediction: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 60वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा रखना चाहेगी कोलकाता नाइट राइडर्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू