देश की खबरें | नवी मुंबई में 1,476 करोड़ रुपये मूल्य की प्रतिबंधित दवाएं जब्त

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने नवी मुंबई से 1,476 करोड़ रुपये मूल्य के ‘क्रिस्टल मेथामफेटामाइन’ और कोकीन जब्त किए हैं। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

मुंबई, एक अक्टूबर राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने नवी मुंबई से 1,476 करोड़ रुपये मूल्य के ‘क्रिस्टल मेथामफेटामाइन’ और कोकीन जब्त किए हैं। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि मादक पदार्थों को आयातित संतरे की पेटियों में छिपा कर रखा गया था।

एक अधिकारी ने बताया कि वाशी इलाके में उच्च शुद्धता वाली 198 किलोग्राम ‘क्रिस्टल मेथामफेटामाइन’ और नौ किलोग्राम कोकीन जब्त किए गए।

उन्होंने कहा कि केंद्रीय एजेंसी की मुंबई क्षेत्रीय इकाई को गुप्त सूचना मिली थी कि एक कोल्ड स्टोरेज में रखे फलों की खेप में प्रतिबंधित दवाइयां भी हैं।

अधिकारी ने बताया कि एजेंसी के एक दल ने दक्षिण अफ्रीका से आयातित 'वेलेंसिया ऑरेंज' ले जा रहे एक ट्रक को शुक्रवार शाम को वाशी इलाके में रोका और छिपाए गए मादक पदार्थ बरामद किये। कोल्ड स्टोरेज में रखे फलों की खेप की ढुलाई ट्रक से की जा रही थी।

अधिकारी ने बताया कि आयातक को हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\