देश की खबरें | कानपुर देहात में हुई घटना की जांच की प्रगति रिपोर्ट तलब

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कानपुर देहात में कथित अवैध निर्माण खाली कराने के दौरान एक महिला और उसकी बेटी के जलकर मरने की घटना में इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने राज्य के अधिकारियों से इस मामले की जांच की प्रगति रिपोर्ट दाखिल करने को बृहस्पतिवार को कहा।

प्रयागराज, 23 फरवरी कानपुर देहात में कथित अवैध निर्माण खाली कराने के दौरान एक महिला और उसकी बेटी के जलकर मरने की घटना में इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने राज्य के अधिकारियों से इस मामले की जांच की प्रगति रिपोर्ट दाखिल करने को बृहस्पतिवार को कहा।

अदालत ने इस मामले में अगली सुनवाई के लिए 16 मार्च की तारीख तय करते हुए राज्य के अधिकारियों से गृह सचिव के निजी हलफनामा के साथ प्रगति रिपोर्ट दाखिल करने को कहा।

न्यायमूर्ति मनोज कुमार गुप्ता और न्यायमूर्ति सैय्यद कमर हसन रिजवी की खंडपीठ ने अवनीश कुमार पांडेय नाम के एक व्यक्ति द्वारा दायर जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए यह आदेश पारित किया। याचिकाकर्ता ने 13 फरवरी को हुई घटना के संबंध में अदालत से हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया था।

बहस के दौरान राज्य सरकार की ओर से अदालत को सूचित किया गया कि घटना के तुरंत बाद संबंधित अधिकारियों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई और भारतीय दंड संहिता विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी एफआईआर दर्ज की गई।

अदालत को बताया गया कि मामले की मजिस्ट्रेटी जांच के अलावा एसआईटी (विशेष जांच दल) भी गठित की गई है और जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\