देश की खबरें | दिल्ली में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच अग्नि सुरक्षा एनओसी देने की प्रक्रिया बाधित
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली अग्निशमन सेवा को कोरोना वायरस लॉकडाउन शुरू होने के बाद से अनापत्ति प्रमाणपत्र जारी करने के लिये 750 से अधिक आवेदन मिले हैं, लेकिन संक्रमण के बढ़ते मामलों के चलते अब तक निरीक्षणों की प्रक्रिया पूरी नहीं की जा सकी है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, छह जून दिल्ली अग्निशमन सेवा को कोरोना वायरस लॉकडाउन शुरू होने के बाद से अनापत्ति प्रमाणपत्र जारी करने के लिये 750 से अधिक आवेदन मिले हैं, लेकिन संक्रमण के बढ़ते मामलों के चलते अब तक निरीक्षणों की प्रक्रिया पूरी नहीं की जा सकी है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के दौरान नियमों का पालन करने के बाद फिलहाल केवल सरकारी प्रतिष्ठानों और अस्पतालों को ही आपातकालीन आधार पर अग्नि सुरक्षा अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) जारी किया जा रहा है।
अधिकारियों ने कहा कि राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के बाद से उन्हें उद्योगों, रेस्तरां, गेस्ट हाउस, होटल और स्कूलों सहित विभिन्न प्रतिष्ठानों की ओर से एनओसी के लिए आवेदन प्राप्त हुए थे।
उन्होंने कहा कि सबसे अधिक आवेदन गेस्ट हाउस और रेस्तरां से प्राप्त हुए, जिनमें से अधिकतर कोविड-19 महामारी के मद्देनजर लगाई गईं पाबंदियों के कारण अब भी बंद हैं।
अधिकारियों ने कहा कि एनओसी जारी करने, प्रशिक्षण सत्र, जन जागरूकता अभियान और अग्नि-सुरक्षा निरीक्षण जैसी गतिविधियां नोवेल कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के दौरान संभवत: कुछ समय के लिये बंद रहेंगी।
उन्होंने कहा कि दिल्ली अग्निशमन सेवा को 21 मार्च से 30 जून के बीच विभिन्न प्रतिष्ठानों की ओर से एनओसी जारी करने के लिये 750 से अधिक आवेदन मिले हैं।
दमकल विभाग द्वारा जारी किये गए आंकड़ों के अनुसार 30 जून तक उत्तरी जोन को 148, दक्षिणी जोन को 328 और पश्चिमी जोन को ऐसे 225 आवेदन मिले हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)