देश की खबरें | ऑक्सीजन सांद्रक के लिए कीमत तय करने की प्रक्रिया जारी : केन्द्र ने अदालत को बताया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केन्द्र ने मंगलवार को दिल्ली उच्च न्यायालय को बताया कि मूल्य तय करने वाली संस्था एनपीपीए ने ऑक्सीजन सांद्रकों का अधिकतम खुदरा मूल्य तय करने के लिए फॉर्मूला विकसित करने पर काम शुरू कर दिया है क्योंकि कोविड-19 के इलाज में काम आने वाले इस उपकरण का जरुरतमंद लोगों से मनमाना दाम वसूला जा रहा है।

Corona

नयी दिल्ली, 25 मई केन्द्र ने मंगलवार को दिल्ली उच्च न्यायालय को बताया कि मूल्य तय करने वाली संस्था एनपीपीए ने ऑक्सीजन सांद्रकों का अधिकतम खुदरा मूल्य तय करने के लिए फॉर्मूला विकसित करने पर काम शुरू कर दिया है क्योंकि कोविड-19 के इलाज में काम आने वाले इस उपकरण का जरुरतमंद लोगों से मनमाना दाम वसूला जा रहा है।

केन्द्र सरकार ने कहा कि एमआरपी तय करने की प्रक्रिया जल्दी पूरी होने की संभावना है और अदालत को इस संबंध में 31 मई तक सूचित कर दिया जाएगा।

न्यायमूर्ति विपिन सांघी और न्यायमूर्ति जसमीत सिंह की पीठ ने केन्द्र सरकार के वकील से कहा कि वह इस संबंध में आवश्यक निर्देश प्राप्त करके 31 मई तक अपनी रिपोर्ट सौंपें।

न्यायमूर्ति सांघी ने अपनी टिप्पणी में कहा कि कीमत तय करने का फॉर्मूला जरूरी है क्योंकि ज्यादातर निर्माता ऑक्सीजन सांद्रक पर एमआरपी नहीं दे रहे हैं और यह उपकरण दुकानों में आसानी से उपलब्ध भी नहीं है।

उन्होंने कहा, ‘‘ऐसा नहीं है कि यह खान मार्केट में उपलब्ध है, लोग पिछले दरवाजे से ही ऑक्सीजन सांद्रक खरीद पा रहे हैं।’’

थोड़े हल्के-फुल्के अंदाज में न्यायमूर्ति सिंह ने कहा, ‘‘वास्तव में इस बार यह सिर्फ खान मार्केट में उपलब्ध था।’’ उनकी टिप्पणी सुनकर अदालत में मौजूद भी हंसने लगे।

हाल ही में दिल्ली पुलिस ने छापा मारकर खान मार्केट के एक रेस्तरां से 524 ऑक्सीजन सांद्रक जब्त किए थे।

केन्द्र सरकार के स्थाई वकील कीर्तिमान सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (एनपीपीए) ने ऑक्सीजन सांद्रकों की कीमत तय करने के लिए फॉर्मूले पर काम शुरू कर दिया है और यह अदालत द्वारा पहले दिए गए न्यूनतम लाभ अर्जित करने संबंधी आदेश के अनुरुप काम कर रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Toss And Scorecard: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Punjab State Dear Baisakhi Bumper Lottery 2026 Result: आज हुआ 6 करोड़ के विजेता का ऐलान, जानें कैसे चेक करें रिजल्ट

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Toss Winner Prediction: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस