देश की खबरें | कार्बेट के कालागढ वन प्रभाग में अवैध निर्माण के ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया शुरू

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कॉर्बेट टाईगर रिजर्व प्रशासन ने कालागढ़ वन प्रभाग में बने अवैध निर्माणों को ध्वस्त करने का काम शुरू कर दिया है ।

ऋषिकेश, सात नवंबर कॉर्बेट टाईगर रिजर्व प्रशासन ने कालागढ़ वन प्रभाग में बने अवैध निर्माणों को ध्वस्त करने का काम शुरू कर दिया है ।

कॉर्बेट के निदेशक राहुल ने बताया कि कालागढ़ वन प्रभाग में हुए अवैध निर्माण को ढहाने के लिए गठित की गयी 12 सदस्यीय टीम ने शनिवार को रिजर्व के बफर जोन में मोरघट्टी वन क्षेत्र के अवैध निर्माणों को जमीदोंज कर दिया।

उन्होंने बताया ​कि हालांकि, पांखरो वन क्षेत्र में पूर्व में स्वीकृत नक्शे से अलग किए गए कार्यों के लिए सक्षम प्राधिकारी से अनुमति की प्रतीक्षा में फिलहाल काम रोक दिया गया है। यदि अनुमति नहीं मिलती है तो उन निर्मााणों को भी अवैध मानते हुए ध्वस्त कर दिया जाएगा।

उत्तराखंड वन विभाग के प्रमुख मुख्य वन संरक्षक (पीसीसीएफ) राजीव भरतरी ने बताया कि इसके अतिरिक्त, कालागढ़ वन प्रभाग की पलेन रेंज के पोगड्डा वन क्षेत्र में भी अनधिकृत रूप से बने ढांचे को भी ढहा दिया गया है। उन्होंने बताया कि केंद्र के एक क्षेत्रीय कार्यालय ने इस पर संज्ञान लेते हुए प्रदेश के वन विभाग को कार्रवाई के लिए निर्देश दिये थे।

राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण की एक टीम ने पिछले दिनों कालागढ़ वन प्रभाग का स्थलीय निरीक्षण कर मोरघट्टी और पांखरो क्षेत्र में चल रहे अवैध निर्माण को ढहाने के निर्देश दिए थे।

टीम ने अवैध निर्माण के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई को भी कहा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\