ताजा खबरें | राज्यसभा की कार्यवाही दो बजे तक के लिए स्थगित

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. विभिन्न मुद्दों पर विपक्षी दलों के सदस्यों के हंगामे के कारण सोमवार को राज्यसभा की कार्यवाही एक बार के स्थगन के बाद दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

नयी दिल्ली, 29 नवंबर विभिन्न मुद्दों पर विपक्षी दलों के सदस्यों के हंगामे के कारण सोमवार को राज्यसभा की कार्यवाही एक बार के स्थगन के बाद दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

एक बार के स्थगन के बाद दोपहर 12.20 बजे जैसे ही सदन की कार्यवाही आरंभ हुई, राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने संसद के पिछले मॉनसून सत्र में हुए व्यवधान का उल्लेख करते हुए सदस्यों से इसकी पुनरावृत्ति ना करने का अनुरोध किया और उम्मीद जताई कि यह सत्र उपयोगी साबित होगा।

इसके बाद सभापति ने जैसे ही प्रश्न काल आरंभ करने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदस्य जी वी एल नरसिम्हा राव का नाम पुकारा, विपक्षी सदस्यों ने हंगामा आरंभ कर दिया।

दरअसल, कांग्रेस सहित कुछ अन्य दलों के सदस्यों ने कार्य स्थगन प्रस्ताव के नोटिस दिए थे, जिन्हें सभापति ने अस्वीकार कर दिए।

इसके बाद विपक्षी दल के सदस्य सभापति के आसन के निकट आकर हंगामा करने लगे। नायडू ने हंगामा कर रहे सांसदों से ऐसा ना करने का आग्रह किया और सदन में शांति बनाने की अपील की। हंगामा थमते नहीं देख उन्होंने सदन की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

इससे पहले, संसद का शीतकालीन सत्र सोमवार को शुरू होने के बाद राज्यसभा की बैठक अपने वर्तमान सदस्य एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री ऑस्कर फर्नाडीज तथा पांच पूर्व सदस्यों को श्रद्धांजलि देने के बाद 11 बज कर 20 मिनट पर एक घंटे के लिए स्थगित कर दी गई।

सुबह, उच्च सदन की बैठक शुरू होने के बाद नवनिर्वचित सदस्यों को शपथ दिलाई गई। इसके बाद सभापति नायडू ने ऑस्कर फर्नाडीज और पांच पूर्व सदस्यों के निधन का जिक्र किया।

उन्होंने बताया कि पूर्व केंद्रीय मंत्री फर्नाडीज का 13 सितंबर को निधन हो गया था। उन्होंने बताया कि फर्नाडीज ने उच्च सदन में चार बार कर्नाटक का प्रतिनिधित्व किया। नायडू ने कहा ‘‘फर्नाडीज के निधन से देश ने बहुमुखी प्रतिभा के धनी एक मुखर सांसद, उत्कृष्ट समाज सेवक और एक कुशल प्रशासक को खो दिया है।’’

इसके बाद दिवंगत नेताओं के सम्मान में सदस्यों ने सदन में कुछ पलों का मौन रखा। श्रद्धांजलि देने के बाद सभापति नायडू ने पूर्व केंद्रीय मंत्री ऑस्कर फर्नाडीज के सम्मान में बैठक 11 बज कर 20 मिनट पर एक घंटे के लिए स्थगित कर दी।

ब्रजेन्द्र अविनाश

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू